Thursday, January 31, 2019

पधारा को 30रनो से हरा गोपालगंज ने जीता फाइनल मैच


नई सोच/आलोक गौड
फतेहपुर।देवमई विकास खंड के पधारा गांव मे चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया।गोपालगंज और पधारा के बीच फाइनल मैच मे गोपालगंज के कप्तान लूसी ने टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।गोपालगंज टीम ने20 ओवरो मे 241 रन बनाए।पधारा टीम ने 241 रन के जवाब में 211 रन बनाए।जिसमे पधारा की तरफ से  मोहित सिंह ने 4 विकेट लेकर 47 रन बनाए।और वही शेखर ने 109 रनो की पारी खेला।गोपालगंज टीम ने यह मैच 30रनो से जीत लिया।टूर्नामेंट के आयोजक अंकित सिंह तोमर, शेखर सिंह, धर्मवीर सिंह,इन्द्रपाल यादव ने कमेटी की तरफ से विजेत और उपविजेता टीम को सेवानिवृत थल सेना के कैप्टन इंद्रपाल सिंह ने ट्राफी व विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 8000 हजार रुपए का नगद इनाम देकर हौसला बडाया।उन्होने कहा खेलो से युवाओ की प्रतीभा सामने आती है शरीर स्वस्थ्य व मजबूत बनता है।कमेंट्रि संगम सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर विजेता टीम के कप्तान लूसी व उपविजेता टीम के कप्तान अंकित तोमर रहे।


No comments:

Post a Comment