Wednesday, January 30, 2019

बच्चो ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

आलोक गौड नई सोच फतेहपुर
चौडगरा।मलवा विकासखंड के भाऊपुर साई गांव स्थित श्री भूमानंद स्मारक इंटर कॉलेज का 23वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया।हाईस्कूल,इंटरमीडिएट में टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।जिसमे2017-18मे विद्यालय के अव्वल हाईस्कूल मे शिवांगी देवी,जय तिवारी,श्याम जी को व इंटर मीडियेट मे प्रिन्सेज,आर्या सिंह,नीशू देवी,पूजा देवी को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव व तहसीलदार न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पढ़ाई के अलावा बच्चो मे छिपी प्रतिभाए सामने आती है।क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यों में भाग लेना भी जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को सही मंच और और दिशा ना मिलने के कारण उनकी प्रतिभा खुलकर सामने नहीं आती है। लेकिन ऐसे आयोजनों से निश्चित ही बच्चों के अंदर छिपे हुनर को अन्य बच्चे देखकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि एसे कार्यक्रमो से हमारी लुप्त हो रही संस्कृति को नयी उर्जा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन मनोज सिह गौतम ने किया।इस दौरान डा.कप्तान सिंह,पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह,मनोज सिंह,भूपेंद्र तिवारी,गजेन्द्र सिंह,राजन सिंह,जसवन सिंह,शिवशंकर तिवारी, सुमित पटेल ,पवन सिंह,बृजेंद्र सिंह कमलेश कुमारी,अशोक द्विवेदी,अन्किता यादव,रिचा सिंह,सर्वेन्द सिंह,अवनीश सिंह, जितेन्द सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment