![]() |
| विजेता टीम के साथ अतिथि |
चौडगरा।मलवा विकासखंड के ग्राम रेवाड़ी में यूनिटी फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा तेरह दिन से चल रहे तृतीय टूर्नामेंट मे रविवार को फाइनल मैच खेला गया।टूर्नामेंट का फाइनल मैच गोपालगंज और जिगनी के बीच मे 20-20 ओवरों का हुआ।गोपालगंज टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्लय लिया।बल्लेबाजी करते हूए जिगनी टीम की टीम 17.2 ओवरों में सिर्फ 107 रन ही बना सकी। जिसमे जिगनी टीम के राहुल ने 20,श्रेयस ने 19 रन,ठाकुर ने 17 रन ही बनाये।गोपालगंज की तरफ से सुनील ने 3,विकास ने 3विकेट,गोपाल ने 2 विकेट लिए।जवाब में उतरीं गोपालगंज टीम ने जिगनी को करारी पटखानी देकर जीत हासिल किया।गोपालगंज टीम के सुनील ने 23, विकास 23,पंकज ने नाबाद 20 रन, पठान ने रन 29 रन ही बनाये। गोपालगंज क़ी टीम ने 3 विकेट से विजयी रही।मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार गोपालगंज टीम के खिलाङी सुनील को मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा गायत्री सिंह ने बाटा।आयोजक यूनिटी फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा विजेता टीम को 25000 रुपये का नगद पुरस्कार एक सील्ड और उपविजेता टीम को 12500 रुपये का नगद पुरस्कार और एक सील्ड दिया गया।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री दीपिका सिंह ,प्रशांत पांडेय अपना दल से जिला महामंत्री दीनू पटेल,अजीत सैनी,पिंटू तिवारी,रविकांत बाजपेई ,अजीत सैनी,पीयूष दीक्षित, रवि मिश्रा,रजय सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment