![]() |
| खेत मे हरी भरी गेहू की फासल |
आलोक गौड-नई सोच
फतेहपुर।बरसात के बाद मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ी है शीत लहर चलने से जहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है,वहीं फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।मलवा विकास खण्ड के विभिन्न गावो मे फसल लहरा रही है सर्दी बड जाने से किसान भी खुश नजर आ रहे।सर्दी बढने से गेहूं की फसल में फूटाव होने से पैदावार बढ़ेगी।ठंड बढ़ने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। मौसम में परिवर्तन से पिछले कई दिनों से ठंड बढ़ गई है।शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट हुई है,जिससे ठिठुरन वाली सर्दी पड़ने लगी है।सर्दी बढ़ने से अब गेहूं की बाली समय से निकलेंगी।गेहूं की फसल को शीतलहर से लाभ मिल रहा है।जिससे किसानों में खुशी व्याप्त है।
![]() |
| सरसो की फासल |
किसान सुरेन्द्र सिंह ने बताया अगेती फसल में तो कहीं-कहीं बाली भी निकल आई हैं। बरसात से परिवर्तित मौसम से जहां फसल की सिंचाई में फायदा हुआ है वही शीतलहर चलने से फसल का फूटाव हो रहा है।जो फसल के लिये फायदेमन्द है।
किसान अनूप सिंह ने बताया इस मौसम मे फसल को कोई रोग नही होता,कीटनाशक और उर्वरक की भी जरुरत नही पड़ रही मौसम सही होने से फसल हरी भरी है।
कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया ठंड बढ़ने से सभी फसलों को फायदा है।सर्दी में गेहूं की फसल पूरी तरीके से रंग बदल देती है,क्योंकि जितनी ज्यादा सर्दी होगी उतने ही फायदेमंद है।अबकी बार बारिश भी हो गई है,जिससे फसल की पैदावार अधिक होगी। किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।
●मौसम मे बदलाव से सर्दी बडी,किसान खुश
●फसल का बदला रंग हो रहा फुटाव
●सिचाई और उर्वरक की नही रही जरुरत


No comments:
Post a Comment