आलोक गौड
फतेहपुर।नई सोच।जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के जाने का हर किसी को गम है काफी लंबे समय से जिले की तस्वीर को बदलने के प्रयास में लगे जिलाधिकारी हर किसी के दिल में जगह बना चुके थे अचानक हुए तबादले से जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी हर कोई जिलाधिकारी के स्थानांतरण से आश्चर्यचकित है। रविवार को युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को विदाई दिया। इससे पहले शनिवार की रात युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा पूरी रात कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते रहे। स्थानांतरण के विरोध में जिला अधिकारी के स्थानांतरण को रोके जाने के प्रयास में लगे पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अधिकारी श्री आन्जनेय कुमार सिंह के कहने पर धरने को समाप्त करके उनको विदाई दिया। इस दौरान भावुक जिलाधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि आने वाले जिलाधिकारी का स्वागत करें,वह भी विकास कार्य कराएंगे।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जिलाधिकारी से एक साल और उनके रहने को कहा जिलाधिकारी अंजनेय कुमार सिंह ने कहा यह शासन की सतत प्रक्रिया है जिसका पालन हमको करना होता है आप सभी लोगों ने और इस जिले की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया है, जिसे हम कभी भुला नहीं पाएंगे।रेल पार्क, मेडिकल कॉलेज,अयोध्या कुटी, बांके बिहारी मंदिर सहित तमाम कार्यों प्रचलित हैं उन्हें पूरा कराने में आप सभी लोग सहयोग करें।आने वाले जिलाधिकारी से भी आप लोग अपने विचार प्रस्तुत करके जिले के विकास के लिए प्रयास करते रहे। फतेहपुर जनपद बहुत पिछड़ा हुआ जिला था जिसकी तस्वीर को बदलने के लिए जो हमसे हो सका हमने किया।अब आप लोगों को भी आगे बहुत कुछ करना है इस दौरान जिलाधिकारी भावुक हो गए।बाद में उन्होंने सब का हौसला बढ़ाते हुए आगे निकल गए। युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने बताया कि पहली बार ऐसा अधिकारी हम लोगों को देखने को मिला जिन्होंने इस जनपद को अपना माना और हर गरीब की आवाज को उसकी समस्या का निराकरण करने में तत्परता दिखाई। ऐसे अधिकारी आने से जनपद का गौरव बढ़ जाता है।ऐतिहासिक पौराणिक दोआबा की पवित्र भूमि ऐसे अधिकारियों पर फक्र करती है। जिन्होंने इस जिले को नई पहचान दी है इस मौके पर तमाम लोग शामिल रहे।

This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteविदा होकर आज यहाँ से चले जाओगे
ReplyDeleteपर आशा है यही की जहाँ भी जाओगे खुशीयाँ ही पाओगे।।
बिल्कुल सही कहा आपने
Delete