Saturday, February 16, 2019

आतंकवाद का पुतला फूंक कर के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पाक का पुतला फूक लगाया आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा 
आलोक गौड
फतेहपुर।पाकिस्तान की नापाक हरकत और आतंकवाद के कायराना हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर कोई रास्तों में आ रहा है सोशल मीडिया से लेकर के सड़क तक गुस्सा है गम है आक्रोश है अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा फतेहपुर जनपद के ढिघुरूवा गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आतंकवाद का पुतला लेकर के आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के बीच रोटी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला ग्रामीणों ने रोटी चौराहा में पाकिस्तान का पुतला दहन किया और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर के श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने पाकिस्तान के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखा। ग्रामीणों ने आतंकवादियों के कायराना हरकत की घोर निंदा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का निवेदन किया।हर तरफ इस हमले का जवाब देने के बाद उठ रही है मांग किया जा रहा है कि हमारी सक्षम सेना अब उन कायराना हरकत करने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे। पवन अवस्थी ने कहा यह कायराना हमला है।सामने से लडे इतनी हिम्मत नही है। भारतीय सेना जल्द इसका जवाब दे।इस मौके पर शुभम शुक्ला अंकित शुक्ला मयंक दीक्षित से विनीत तिवारी अवनीश माधव मनोज मिश्रा देवीदयाल सरिता चंकी पांडे शैलेश गौतम गौतम शुभम पान्डेय आँसू तिवारी पटेल एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment