Saturday, February 16, 2019

फतेहपुर जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर रो पडे लोग,न्यायप्रिय डीएम को दूर जाते छलक पडे आसू

आलोक गौड                     
फतेहपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे यह जानकारी लगी कि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का स्थानांतरण रामपुर के लिए हो गया है लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया ट्विटर के माध्यम से जिलाधिकारी को टैग करके  अपनी अपनी प्रतिक्रिया में लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ  अपना आक्रोश जाहिर किया है,और जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का स्थानांतरण रोके जाने की अपील किया है काफी संख्या में  जनपद के  लोग सोशल मीडिया पर  जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह  का स्थानांतरण रोके जाने के पक्ष में है। अपनी बेदाग छवि और निष्पक्षता के कारण जाने जाने वाले तेजतर्रार जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के स्थानांतरण जनपद में  दुख की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई  यह जानकारी पाकर के आश्चर्यचकित है  जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह तेज तर्रार छवि के अधिकारी हैं।  जिन पर गरीब आदमी भरोसा करके अपनी शिकायतें लेकर के पहुंचता था, किंतु अब उस पर अंकुश लग गया। जिलाधिकारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और समस्या के निराकरण में भी उतनी ही तत्परता दिखाते थे।आज जैसे ही यह  खबर सोशल मीडिया पर चली  जिलाधिकारी फतेहपुर से रामपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं और फतेहपुर में संजीव सिंह जिलाधिकारी होंगे इस खबर से लोगों में गुस्सा देखने को मिलने लगा। युवा विकास समिति के पदाधिकारी शहर में रास्तों में बैठकर के धरना प्रदर्शन देने लगे  प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित कंचन मिश्रा,संजय दत्त दिवेदी  उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा सहित तमाम महिलाएं भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हो गई।और जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के  स्थानातरण रोके जाने के  पक्ष में अपनी आवाज को बुलंद करने लगे लोगों का कहना है कि जनपद के विकास  की राह को  प्रशस्त कर रहे जिला अधिकारी अपनी न्याय प्रियता के चलते  माफियाओं एवं  राजनीतिक लोगो की आंखों में खरकने लगे थे।जिसके कारण  उनका स्थानांतरण हुआ है जिले की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी जिनके कारण जिलाधिकारी का स्थानांतरण हुआ है ।इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
दिलो दिमाग मे बस गये थे डीएम

अपनी बेदाग कार्यशैली और निष्पक्षता की छवि से जनता के दिलो-दिमाग पर बसने वाले जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का स्थानांतरण आम आदमी के लिए दुःखदाई लेकिन कतिपय राजनीतिकों एवं माफियाओं की बल्ले-बल्ले है। जिला अधिकारी के अचानक स्थानांतरण से फतेहपुर शहर को गांव-गली की छवि से बाहर निकाल कर शहरीकरण का खींचा गया खाका अधर में पड़ गया।अल्प कार्यकाल में आम आदमी के हृदय में स्थान बनाने वाले डीएम आन्जनेय कुमार सिंह का स्थानांतरण जिले के विकास के साथ ही यहां की जनता का दुर्भाग्य है। अपनी न्याय प्रियता के चलते माफियाओं एवं कतिपय राजनीतिकों की आंख की किरकिरी बने डीएम के ट्रांसफर की खबर से जनता मायूस है, लेकिन स्वार्थपरक धनलोलुप खुश हैं। जगह-जगह एक ही चर्चा है कि जिले के विकास के लिए डीएम का यहां रुकना जरूरी है।हर आदमी उनके लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी बना रहा है। इसकी अगुवाई कौन करेगा, अभी यह तय नहीं हो सका।
          
युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष बैठे धरने मे                           
जिलाधिकारी का न हो स्थानांतरण रो पडे ग्रामीण       

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का तबादला रामपुर के लिए हो गया है वहां पर वह जिला अधिकारी के पद पर तैनात किए गये है।फतेहपुर के नए जिलाधिकारी संजीव सिंह होंगे ऐसी जानकारी के बाद धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। देर रात 10:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में युवा विकास समिति के जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा अमित गौर,नगर अध्यक्ष अमित अग्निहोत्री सहित उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा धरने पर बैठे हुए हैं,कहना है कि न्याय प्रिय जिलाधिकारी को किसी कीमत पर स्थानांतरण नहीं होने देगे।ऐसे अधिकारी अब जनपद में आना असंभव है कम समय में जनता की समस्याओं का निराकरण करने वाले जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह हर किसी के हृदय में बसते हैं वहीं शाम को जिलाधिकारी से काफी संख्या में ग्रामीण मिलने आए वृद्ध महिलाएं जिलाधिकारी हाथों को चूमकर उन्हें जिले से ना जाने की अपील करती रही।वृद्ध बुजुर्गों की आंखों मे आंसू आ गए जिलाधिकारी भावूक हो गये। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा यह शासन की प्रक्रिया है हम अधिकारी हैं एक जिले से दूसरे जिले स्थानांतरण होता रहता है इसमें आश्चर्यचकित होने की बात नहीं है,जो  जिलाधिकारी आ रहे है वह आप सभी लोगों का काम करेंगे आप सभी लोगों के विकास की राह को प्रशस्त करेंगे। इसके बाद भी इस आश्वासन से लोगों में संतोष नहीं है जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के प्रति जो अपनापन लोगों का जुड़ा उस पर पानी फिर गया है। ऐसा लग रहा है मानो हम किसी अपने को खो रहे हैं। कौन अब समस्याएं सुनेगा और उन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कदम उठाएगा कौन फतेहपुर जनपद विकसित करेगा कौन फतेहपुर जनपद की समस्याओं को जानेगा तमाम सवाल है और उसके जवाब ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। खैर देर रात तक युवा विकास समिति के पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा कह रहे हैं कि हम कल से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे किसी भी कीमत पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का स्थानांतरण रुकना चाहिए, ऐसे अधिकारी का आना हमारे जनपद का सौभाग्य था और दुर्भाग्य है कि उनका ट्रांसफर हो गया है।

No comments:

Post a Comment