Friday, February 15, 2019

शहीद जवानो की याद मे नम हो गइ आखे

आलोक गौड फतेहपुर
नई सोच
फतेहपुर।गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रदांजलि देने के लिए शुक्रवार को शाम पाच बजे जहानाबाद कस्बे के रामतलाई मंदिर में कस्बावासी एकत्रित हुए जहां शोकसभा कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जहाँ से कैंडल मार्च निकाला गया।कस्बे के तमाम युवा बुजुर्ग बच्चे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीयता की भावना को अपने मन में लिए हुए हांथो में कैंडल लेकर भारत माता की जय,जय जवान,वीर शहीद अमर रहें पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं ने अमौली तिराहे में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया।जहां सब के मन में आतंकियों के लिए गुस्सा था वही भींगी आंखे वीर जवानों को खोने का गम बयां कर रहीं थीं।प्रमुख रूप से कैलाश नारायण शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेयी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवकांत सभासद इन्द्रपाल गुप्ता आदित्य सेंगर उपेंद्र सचान राहुल तिवारी पप्पू शुक्ला राजा अग्निहोत्री अवधेशानंद  रोहित उत्तम नितिन ओमर विवेक अवस्थी मणिकांत अभिषेक अनिल उत्तम लल्लू ओमर पवन उत्तम अजय सैनी करन साहू संतोष यादव प्रधान मयंक सचान सोनू अवस्थी अभिलाष मौर्या अमित गुप्ता देवेश तोमर तन्मय गुप्ता गोपी सत्यम शुक्ला आशुतोष पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।ग्राम कुशल का डेरा के सैकड़ो लोग भी कैंडल मार्च में शामिल हुए।वही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह एसएसआई राजीव सिंह कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह ने मय स्टॉप कैंडल जला कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment