Saturday, February 16, 2019

वाणी स्कूल के वार्षिकोत्सव मे होनहारो का सम्मान

         

आलोक गौड                                   
फतेहपुर(नई सोच)।मलवा विकासखंड के वाणी इंटरनेशनल एकेडमी अलीपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह शामिल होकर के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर उनको अपना शुभाशीष प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो ने सरस्वती प्रतिमा मे दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने माल्यार्पण करके किया। इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला स्तर पर अपनी अपनी कक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 4 के आयुष मौर्य,कक्षा 5 के लवकुश सिंह,कक्षा 7 के कुशाग्र पांडेय को मुख्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मुख्यतिथी सतीश महाना ने कहा प्रतिस्प्रर्धा के युग मे कड़ी मेहनत एव दृढ इच्छा शक्ती से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होने कहा ब्च्चो को अपने से बडो का सम्मान करना चाहिए निस्से वह अपने से बडो के दिलो मे जगह पा सके,बच्चे सबके प्रिय होते है यही कल के भविस्य है।बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। जिसमें एकल नृत्य प्रस्तुति कर नन्हीं बच्ची वैष्णवी ने सब को अपनी ओर आकर्षित किया। वही शिव तांडव,वंदे मातरम गीत पर प्रस्तुति,ओ री चिरैया..... गीत पर प्रस्तुति,नगाड़ा डांस,कॉमेडी डांस,कव्वाली,हिंदी प्ले, पी जी क्लास के बच्चों के द्वारा बम बम...भोले गीत प्रस्तुतियां देकर के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों में लगातार अभिभावक उत्साह बढ़ाते रहें।प्रमुख रूप से सरिता सिंह चौहान प्रिसीपल,शिक्षक दीपकुमार सिंह, पंकज यादव,अन्सार वारिस,सना जैदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment