●साइकिलिंग अभियान द्वारा कानपुर से प्रयागराज तक फैलाएंगे जागरूकता
__________________________
आलोक गौड/नई सोच
फतेहपुर।वायु सेना अस्पताल कानपुर से प्रयागराज के लिए 220 किलोमीटर की दूरी तय करके निकली एक वायु सेना के अधिकारीयो की एक टीम सोमवार को मलवा विकासखंड के जीटी रोड किनारे स्थित शुक्ला होटल में पहुंची जहां पर पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया साथ ही उपस्थित लोगों को कपास से निर्मित थैलियां वितरित करके प्लास्टिक का उपयोग न करने की बात कही गई।आपको बताते चलें कि 7 वायु सेना अस्पताल कानपुर के कमांडिंग ऑफिसर आफताब आलम के नेतृत्व में कानपुर से प्रयागराज तक साइकिल से 12 सदस्यीय एक टीम जिसमें पांच अधिकारी, दो नर्सिंग अधिकारी, 5 एयर मैन शामिल हैं जिनका उद्देश्य है पर्यावरण को संरक्षण देना तथा गो ग्रीन की अवधारणा को प्रोत्साहित करना। यह लोग सोमवार को शुक्ला होटल में रुक कर के पौधरोपण किया जहां पर शुक्ला होटल के मैनेजर अमित शुक्ला ने सभी का भव्य रुप से स्वागत करके उनके इस कार्य की सराहना किया।होटल के मैनेजर अमित शुक्ला ने कहा अधिकारीयो द्वारा किया गया पौधरोपण ऐतिहासिक पल था जिसमें ऐसे नेक अधिकारियों के द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया।आपको बताते चलें कि शुक्ला होटल जनपद में बेहतर भोजन के साथ ही जनपद में आने वाले लोगों को स्वागत करने में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता आया है।सोमवार को शुक्ला होटल में पहुंचे 7 वायु सेना अस्पताल कानपुर के अधिकारियों का स्वागत करने को होटल के मैनेजर सहित कल्यानपुर थाना पुलिस एस ओ आदि खडे थे।
टीम के लोग जीटी रोड किनारे से जहां से भी पहुंच रहे हैं वहां पर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग ना कर कपड़े से निर्मित थैलो का उपयोग करने की अपील भी करते जा रहे हैं।यह लोग 23 अक्टूबर को प्रयागराज से वापसी करेंगे।



No comments:
Post a Comment