Monday, April 27, 2020

कोरोना से जंग: हर एक गली, दुकान, मकान हुआ सेनेटाइज


तीसरे दिन भी जारी रहा युवा विकास समिति का सैनेटाइज का कार्य
क्षेत्रीय प्रधानो ने किया सहयोग तो आगे बढ़ने लगी गाडी
आलोक गौड, नई सोच समाचार।
फतेहपुर 27 अप्रैल। कोरोना वायरस से बचाव के लिये लगातार तीसरे दिन भी समाजसेवियो ने सैनेटाइज का कार्य कराया। क्षेत्रीय प्रधानो का साथ मिला तो इस कार्य मे लगे लोगो का हौसला बड गया। सोमवार को युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा के नेत्रत्व मे असोथर विकास खण्ड के गढी ग्राम पंचायत की प्रत्येक गली घर व दुकानो को सैनेटाइज किया गया।ग्राम प्रधान लल्लू सिंह सेंगर के सहयोग से गढी गांव की हर गली व घर को सैनेटाइज किया गया।इस कार्य मे तीसरे दिन भी ओती ग्राम प्रधान सुशील सिंह भदौरिया काका, करैहा प्रधान प्रतिनिधि मनोज निसाद ने सहयोग किया। युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष ने प्रेशर मशीन व जेनरेटर व पिकअप खुद लगा रखा है इसका खर्च वह खुद वहन कर रहे है। सैनेटाइजर बनाने मे उपयोग आने वाली दवाओ को सहयोग से खरीदा जा रहा है और घोल तैयार कर सडक, पुलिस थाना, चौकी, गांव, गली, दुकानो को सैनेटाइज कर दवा छिड़काव किया जा रहा है। इस कार्य मे युवाओ का भी भरपूर साथ मिल रहा है। जनार्दन सिंह, शुशील त्रिवेदी भी साथ रहे।

No comments:

Post a Comment