-बाहर रह रहे स्वजनो,शुभचिंतको,चिकित्सको से घर बैठे बात कर रही महिलाए
-लाकडाउन मे महिलाओ का अपनो तक पहुचना हो गया आसान
आलोक गौड नई सोच
फतेहपुर।कोरोना वायरस संक्रमण की दहशत ने लोगों को घरों की चहारदीवारी में रोक दिया है लेकिन इंटरनेट के जरिए लोग आज भी पूरी दुनिया में घूम रहे हैं। घरेलू कामकाज के साथ महिलाएं वीडियो कॉल करके घर से बाहर रह रहे स्वजनों, शुभचिंतकों व चिकित्सकों से सलाह लेकर के रूबरू हो रही हैं लाकडाऊन में घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है। महिलाओं ने इस पाबंदी में भी अपनों तक पहुंचने का रास्ता खोज लिया है।घर के कामकाज से थोड़ी सी राहत मिलने पर स्मार्टफोन से घर से दूर रहने वाले सगे,संबंधियों व चिकित्सकों से सलाह लेने के लिए सीधी पहुंच बना रही हैं।उनका कहना है इस तरह बात करके अपनों से जुड़ी सुखद सूचनाए आसानी से मिल रही है।
जान रही हालचाल
विमलेश कुमारी गृहणी है।बेटी कानपुर मे रहती है पहले जाकर मिल लेती थी अब एक माह से अधिक समय मे लाकडाऊन के चलते वह विडियो काल करके ही हालचाल लेती है।इसके साथ ही अपने स्वजनो से आनलाइन मिलती है और बात करती है वह कहती है इससे दूरी का एहसास नही होता।
पूछ रही कुशलक्षेम
कंचन देवी बच्चो को पढाती है।लाकडाऊन के कारण जूम एप्प से क्लास लेकर जब खाली होती है तो विडियोकाल कर अपनो का हाल जानती है वह कहती है अब आडियो काल कम विडियो काल ज्यादा हो रही है।बाहर रहे लोगो व सहेलियो से सीधा सम्पर्क अब विडियो काल से ही होता है।इसी से कुशलक्षेम पूछ रही है।
सीधा सम्पर्क कर लेती है सलाह
रागनी इस समय गर्भवती है और समय समय पर वह अपनी महिला रोग विशेषज्ञ से शाम को विडियो काल से सलाह लेती है।डाक्टर उन्हे विडियो काल से ही देखती और उचित सलाह बताती है।रागनी शुभचिंतको से विडियो काल मे बात करती है और कोरोना से बचने के उपाय बताती रहती है।
No comments:
Post a Comment