जिम लाक,फिटनेस लवर घर मे कर रहे वर्कआउट
होम वर्कआउट करे,बाडी फिटनेस जरुरी
आलोक गौड़ नई सोच
फतेहपुर30अप्रैल।लाकडाउन के चलते स्कूल,कालेज,माल सब बंद हुये तो जिम बंद होने से फिटनेस लवर परेशान होने लगे क्योकी आज की भागती दौड़ती और बिजी लाइफ में जरूरी है कि हैल्थ का ख्याल रखना फिर चाहे डेली रूटीन में वॉकिंग, रनिंग हो या जिम में एक्सरसाइज। किसी न किसी तरह का वर्कआउट सबके लिए ज़रूरी होता है।लेकिन इन दिनों जिम से लेकर योग सेंटर में पसीना बहाने वाले फिटनेस लवर गोलू अग्निहोत्री घर में ही एक्सरसाइज करने को मजबूर हैं।दरअसल दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर ३ मई तक स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा बंद के साथ लाकडाउन का आदेश प्रभावी हैं। एेसे में जिम भी बंद है।अब युवा घर पर ही एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखने का कार्य कर रहे हैं।देवमई ब्लाक के करचलपुर के गोलू अग्निहोत्री घर मे ही प्रतिदिन व्यायाम व अन्य एक्सरसाइज़ कर रहे।वैसे वह कानपुर मे रहकर जिम जाते थे।बताया डेली रुटीन मे पैर,भुजाओ एव सारे अंगो की एक्सरसाइज़ व कार्डियो करते है।
No comments:
Post a Comment