Monday, March 7, 2022

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।

संस्कार,विचार और प्रयास से देश,समाज और परिवार को संवारने वाली सभी महिलाओं को #अंतराष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।नारी का सम्मान एवं सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
#InternationalWomensDay
#alokgaud

Saturday, February 5, 2022

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गुगौली की टीम कबड्डी मे रही विजेता
फतेहपुर।मलवा विकास खंड के श्री सद्गुरु आश्रम दूधीकगार में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के द्वारा विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सेदारी लेकर प्रतिभाग किया। 

जिसमें 400 मीटर दौड़ में बलवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान शुभम सिंह व तृतीय स्थान नीरज पाल रहे।इसी तरह कबड्डी में गुगौली की टीम विजेता व नूरपुर की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में नूरपुर की टीम विजई रही तथा पचखरा की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंवर सिंह ने किया।शिवकिशोर साहू,भूपेंद्र कुमार,सुशील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Saturday, October 9, 2021

आस्था,भक्ति और समर्पण का झलक रहा है भाव


फतेहपुर।आस्था,भक्ति और समर्पण का भाव हर चेहरे में झलक रहा है। देवी पंडालों व मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है।पंडालों में होने वाली सुबह व शाम की आरती का हिस्सा बनने के लिए भक्त बड़ी तादाद में पहुंचे। आरती के बाद शंख, घंटा, घड़ियाल के बीच जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।मंदिरों में धूप-हवन की खुशबू से फिजाएं महक रही हैं। शनिवार को मां के चंद्रघंटा व कूष्मांडा स्वरूप का श्रृंगार व दर्शन-पूजन किया गया।मलवा विकास खंड के साईं रोड चौड़गरा में मां दुर्गा का विशाल पंडाल सजाया गया है जिसमें नवयुवक शक्ति कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सुबह और शाम की आरती में सम्मिलित हो रहे हैं।शनिवार को युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने पहुंचकर के आरती किया।उन्होंने कहा शक्ति और भक्ति के प्रतीक मां दुर्गे की सच्ची आराधना से मुरादे पूरी होती है। आचार्य पंडित रामू ने पूजन अर्चन कराया इसके साथ ही शाहजहांपुर गांव में अमौरी माता के सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह शाम भक्तों की कतारें लग रही हैं।रावतपुर के महमाया मंदिर में भी पूजा के लिए सुबह शाम श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Sunday, June 20, 2021

बेटी के विवाह मे युवा विकास समिति बनी सहयोगी

सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करती युवा विकास समिति 

किया जुटाई राशि से निर्धन परिवार कि मदद 

बेटी के विवाह मे भाई बन खड़े हुये समिति के पदाधिकारी

(आलोक गौड़)
फतेहपुर20जून2021।यू तो ग्रामीण क्षेत्र मे आज भी पारम्परिक रूप से बेटियो के विवाह मे भले कोई न पहुचे अपितु व्यवहार स्वरूप सहयोग जरुर पहुचा दिया जाता है ऐसे ही सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे कार्य करने वाली युवा विकास समिति समाजसेवी संगठन ने भी एक ऐसा उदाहरण पेश किया जिसका लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।जिले के गणेशपुर मवई गाव मे निर्धन परिवार मे एक बेटी का विवाह होना है।समिति के बारे मे किसी ने इस परिवार को जानकारी दी।परिवार समिति के सम्पर्क मे आकर अपनी बात बताई।समिति ने समाज के सभ्रांत नागरिको व शोशल मीडिया से राशि जुटाकर मदद करने का संदेश जारी किया।देखते देखते डिजिटल जमाने का लाभ उठाते हुये लोगो ने मदद के लिये हाथ बढाये और कुल 63 लोगो ने  15650 रुपए की राशि एकत्रित कर दी।

समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया बेटियो के विवाह के लिये समिति ने पहले भी ऐसे परिवार कि मदद किया है और विवाह भी कराये है।रविवार को एकत्रित राशि परिवार को सौप दिया गया है।अन्य मदद के लिये गृहउपयोगी वस्तुए आगामी 26जून को विवाह के दिन देंगे।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,रूपम,आफताब आलम  ने रविवार को उस परिवार मे पहुँचकर हरसम्भव मदद का भरोसा दिया।अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्र ने कहा ऐसे सभी परिवारो जो आर्थिक तंगी से परेशान है बेटियो के विवाह मे मदद करेगे।उन्होने कहा समाज के सम्पन्न तबके के लोगो को ऐसे परिवार कि जरुर मदद करनी चाहिये।

Tuesday, June 15, 2021

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

आलोक गौड़
(नई सोच समाचार)
फतेहपुर।देवमई विकास खंड के रतनपुर पधारा गांव में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह पटेल ने  फीता काट,पहली गेंद खेलकर के क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।उद्घाटन मैच में उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में प्रतिभा का उद्भव होता है एवं प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा खेल जीवन का हिस्सा होना चाहिए जिससे तन मन तंदुरुस्त बना रहता है।मंगलवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच  रतनपुर और पधारा के बीच खेला गया।12-12 ओवर मे मैच खेला गया।12 ओवर मे 5 विकेट से उद्घाटन मैच को पधारा टीम ने जीत लिया।12 ओवर में 93 रन व 8 ओवर लेकर के पधारा ने विजय हासिल किया जिसमें अनंत मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। जिन्होंने 40 रन बनाएं एवं तीन विकेट लिए।इस मौके पर साक्षी कनौजिया, जिपंस उदयशंकर वर्मा,रामबरन,देवेन्द्र सूरज आशीष आदि रहे।

Wednesday, June 2, 2021

हरियाली से खुशहाली अभियान चलाकर करेगे पर्यावरण संरक्षण

विश्व पर्यावरण दिवस से प्राणवायु को बचाने आगे आएगे युवा

संकट के दौर से गुजरे लोगो को जोड चलायेगे अभियान

वृहद पौधरोपण अभियान के लिये प्रशाशनिक सहयोग की अपेक्षा

फतेहपुर।विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद रूप से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ होगा।युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण जागरुकता के लिये हरियाली से खुशहाली अभियान चलाया जायेगा।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस पर समिति द्वारा प्रति वर्ष चलाये जाने वाले हरियाली से खुशहाली अभियान को शुरु किया जायेगा।इसके लिये सम्पूर्ण जिले मे संचालित समिति के पदाधिकारी टीम बनाकर स्वयं पौधे क्रय करेगे और पौधो को खाली स्थानो,सरकारी संस्थानो व चयनित स्थानो मे रोपे जाएगे।अधिक से अधिक लोग पौधे रोपित करे इसके लिये अभियान मे युवाओ को पर्यावरण प्रहरी नियुक्त किया जा रहा है।मलवा ब्लाक मे समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम,जिला सचिव प्रेम प्रकाश तिवारी,देवमई मे ब्लाक अध्यक्ष राजीव मिश्रा,असोथर मे जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,मीडिया प्रभारी सुशील त्रिवेदी,भिठौरा मे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी,अमौली मे वैभव अवस्थी,बहुआ मे जनार्दन सिंह,हसवा मे दीनदयाल पांडेय,खजुहा मेराज खान,हथगाम खुस्बनूर मिर्जा आदि अपने अपने क्षेत्र मे पौधे रोपित करने को अभियान चलायेगे।इसकी समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा,संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी करेगे।जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया यह अभियान विगत चार वर्षों से चल रहा है किन्तु इस वर्ष वैश्विक माहामारी के दौरान प्राणवायु के संकट ने सभी को झकझोर दिया है सभी को आगे आना चाहिये कृत्रिम प्राणवायु से अच्छा है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे रोपित कर अपने आप को व जीवन को बचाए।उन्होने बताया इसके लिये जिले मे जिला प्रशासन से भी पौधो की माग की जायेगी।