Showing posts with label गाँव. Show all posts
Showing posts with label गाँव. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

अनुपस्थित प्रधानाचार्य गंदगी देख भड़के डीएम।




फतेहपुर।जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आज प्रातः तहसील बिन्दकी के प्राथमिक विद्यालय मवई के प्रथम एवं द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंवरपुर मलवां का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम मवई के प्रधानाचार्य रामऔतार प्रजापति निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये।

  कक्षों के निरीक्षण के दौरान कक्षों में गंदगी, गोबर के कन्डे लकड़ी, किताबे अस्त ब्यस्त पाये गये एवं मिड-डे-मील के चावल की बोरी खुली जमीन पर पड़ी थी और विद्यालय में कुल तीन छात्र उपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलम्बित करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बन्द पाया गया जिसमें प्रधानाध्यापिका पूजा द्विवेदी को मेडिकल अवकाश पर बताया गया, विद्यालय के शिक्षा मित्र नीतू सिंह, शिक्षा मित्र धर्मवीर सिंह की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को दिये। ग्राम में पेय जल हेतु पानी टंकी बनी है जिसमें पाइप लाइन पड़ना शेष पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जल निगम को तत्काल शेष कार्य कराने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी कभी नही आते है (जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित थे) जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अशोक गौतम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। विकास खण्ड मलवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुवंरपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे अध्ययनरत् थे साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। वार्डेन कु0 आकांक्षा दुबे ने बताया कि विद्यालय में फुलटाइम-5 टीचर, पार्टटाइम-2, एक लेखाकार, एक चौकीदार है और बताया कि विद्यालय में बेंच कम है, एक दो बेड की प्लाई टूटी है तथा विद्यालय के समीप मरे हुए पशुओं की खाल निकाली जाती है जिससे बदबू आती है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में सभी व्यवस्थायें सही की जाये एवं एसओ को तत्काल विद्यालय में एक गार्ड की तैनाती करने के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी बिन्दकी को ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर हड़ावर की भूमि विद्यालय से दूर चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
     नई सोच समाचार - आलोक गौड

Friday, July 6, 2018

नहर कटने से ग्रामीनो के घर मे घुसा पानी।


फतेहपुर। मलवॉ विकास खण्ड के शाहजहॉपुर गॉव मे शुक्रवार रात रामगंगा नहर कट गयी जिससे पानी गॉव कि ओर बढ़ने लगा और कई ग्रामीणो के घर मे भी घुस गया।नवनिर्मित खंडजा पानी के बहाव से धस गया।जानकारी होने पर ग्रामीण फावडा लेकर निकले और काफ़ी मशक्कत के बाद बोरियो मे बालू भरकर रखा तथा खंडजे कि ईटे भी लगाई तब जाकर पानी रोका गया।ग्राम रोजगार सेवक वृजभूसण पाठक व युवा विकास समिति के मलवॉ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील उत्तम ने बताया कि भैसो के नहर मे जाने से मिट्टी कट गयी है नहर मे पानी ज़्यादा होने पर ऊपर से और मिट्टी हट गयी जिससे पानी गॉव कि ओर आने लगा ग्रामीणो ने खुद नहर को बोरियो मे मिट्टी भरकर बाँध दिया है।
                                      नई सोच। आलोक कुमार