Sunday, June 20, 2021

बेटी के विवाह मे युवा विकास समिति बनी सहयोगी

सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करती युवा विकास समिति 

किया जुटाई राशि से निर्धन परिवार कि मदद 

बेटी के विवाह मे भाई बन खड़े हुये समिति के पदाधिकारी

(आलोक गौड़)
फतेहपुर20जून2021।यू तो ग्रामीण क्षेत्र मे आज भी पारम्परिक रूप से बेटियो के विवाह मे भले कोई न पहुचे अपितु व्यवहार स्वरूप सहयोग जरुर पहुचा दिया जाता है ऐसे ही सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे कार्य करने वाली युवा विकास समिति समाजसेवी संगठन ने भी एक ऐसा उदाहरण पेश किया जिसका लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।जिले के गणेशपुर मवई गाव मे निर्धन परिवार मे एक बेटी का विवाह होना है।समिति के बारे मे किसी ने इस परिवार को जानकारी दी।परिवार समिति के सम्पर्क मे आकर अपनी बात बताई।समिति ने समाज के सभ्रांत नागरिको व शोशल मीडिया से राशि जुटाकर मदद करने का संदेश जारी किया।देखते देखते डिजिटल जमाने का लाभ उठाते हुये लोगो ने मदद के लिये हाथ बढाये और कुल 63 लोगो ने  15650 रुपए की राशि एकत्रित कर दी।

समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया बेटियो के विवाह के लिये समिति ने पहले भी ऐसे परिवार कि मदद किया है और विवाह भी कराये है।रविवार को एकत्रित राशि परिवार को सौप दिया गया है।अन्य मदद के लिये गृहउपयोगी वस्तुए आगामी 26जून को विवाह के दिन देंगे।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,रूपम,आफताब आलम  ने रविवार को उस परिवार मे पहुँचकर हरसम्भव मदद का भरोसा दिया।अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्र ने कहा ऐसे सभी परिवारो जो आर्थिक तंगी से परेशान है बेटियो के विवाह मे मदद करेगे।उन्होने कहा समाज के सम्पन्न तबके के लोगो को ऐसे परिवार कि जरुर मदद करनी चाहिये।

Tuesday, June 15, 2021

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

आलोक गौड़
(नई सोच समाचार)
फतेहपुर।देवमई विकास खंड के रतनपुर पधारा गांव में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह पटेल ने  फीता काट,पहली गेंद खेलकर के क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।उद्घाटन मैच में उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में प्रतिभा का उद्भव होता है एवं प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा खेल जीवन का हिस्सा होना चाहिए जिससे तन मन तंदुरुस्त बना रहता है।मंगलवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच  रतनपुर और पधारा के बीच खेला गया।12-12 ओवर मे मैच खेला गया।12 ओवर मे 5 विकेट से उद्घाटन मैच को पधारा टीम ने जीत लिया।12 ओवर में 93 रन व 8 ओवर लेकर के पधारा ने विजय हासिल किया जिसमें अनंत मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। जिन्होंने 40 रन बनाएं एवं तीन विकेट लिए।इस मौके पर साक्षी कनौजिया, जिपंस उदयशंकर वर्मा,रामबरन,देवेन्द्र सूरज आशीष आदि रहे।

Wednesday, June 2, 2021

हरियाली से खुशहाली अभियान चलाकर करेगे पर्यावरण संरक्षण

विश्व पर्यावरण दिवस से प्राणवायु को बचाने आगे आएगे युवा

संकट के दौर से गुजरे लोगो को जोड चलायेगे अभियान

वृहद पौधरोपण अभियान के लिये प्रशाशनिक सहयोग की अपेक्षा

फतेहपुर।विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद रूप से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ होगा।युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण जागरुकता के लिये हरियाली से खुशहाली अभियान चलाया जायेगा।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस पर समिति द्वारा प्रति वर्ष चलाये जाने वाले हरियाली से खुशहाली अभियान को शुरु किया जायेगा।इसके लिये सम्पूर्ण जिले मे संचालित समिति के पदाधिकारी टीम बनाकर स्वयं पौधे क्रय करेगे और पौधो को खाली स्थानो,सरकारी संस्थानो व चयनित स्थानो मे रोपे जाएगे।अधिक से अधिक लोग पौधे रोपित करे इसके लिये अभियान मे युवाओ को पर्यावरण प्रहरी नियुक्त किया जा रहा है।मलवा ब्लाक मे समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम,जिला सचिव प्रेम प्रकाश तिवारी,देवमई मे ब्लाक अध्यक्ष राजीव मिश्रा,असोथर मे जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,मीडिया प्रभारी सुशील त्रिवेदी,भिठौरा मे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी,अमौली मे वैभव अवस्थी,बहुआ मे जनार्दन सिंह,हसवा मे दीनदयाल पांडेय,खजुहा मेराज खान,हथगाम खुस्बनूर मिर्जा आदि अपने अपने क्षेत्र मे पौधे रोपित करने को अभियान चलायेगे।इसकी समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा,संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी करेगे।जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया यह अभियान विगत चार वर्षों से चल रहा है किन्तु इस वर्ष वैश्विक माहामारी के दौरान प्राणवायु के संकट ने सभी को झकझोर दिया है सभी को आगे आना चाहिये कृत्रिम प्राणवायु से अच्छा है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे रोपित कर अपने आप को व जीवन को बचाए।उन्होने बताया इसके लिये जिले मे जिला प्रशासन से भी पौधो की माग की जायेगी।

Friday, March 5, 2021

अमौली के लाल ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से बढाया जिले का मान

अमौली के लाल ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से बढाया जिले का मान

आलोक गौड़
फतेहपुर(नई सोच)।खेतों में मजदूरी करने वाले एक किशोर के सपने बड़े थे।उसने अपने गांव के सरसों के जैसे खेत ही बड़े परदे पर देखे और इन सरसों के पीले फूलों के बीच एक दिन शाहरुख खान की तरह हाथ फैलाकर खड़े होने का अरमान उसे मुंबई ले आया।ये मजदूर अब हिंदी मनोरंजन जगत का चर्चित सितारा बन चुका है।पूरा कोरोना काल उन्होंने गुमनामी में बिता दिया,जबकि मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर उनकी पहली वेब सीरीज देख लोग तालियां बजा रहे थे।जब उन्हे इसी का परिणाम अपने प्रदेश मे गौरव सम्मान के रूप मे मिला तो खुशी का ठिकाना नही था।हम बात कर रहे फतेहपुर के अमौली कस्बा निवासी दिलीप आर्या की।बचपन मे सात रुपए की दिहाडी कर जो स्वप्न देखा उन्हे पूरा करने का सफर तय किया तो मायानागरी मुंबई पहुच गये।मेरे साथ(नई सोच आलोक गौड़)बातचीत मे दिलीप आर्या ने कहा 
मैं शुक्रगुजार हूं जो मेरे काम को लोगों से इतना प्यार मिला।आपकी मेहनत को सराहा जाना अच्छा है और मुझे उम्मीद है कि फिल्म निर्माताओं ने मेरे काम को ध्यान दिया होगा और अब वे मुझे एक एक्टर के रूप में खुद को और एक्सप्लोर करने का मौका देंगे।''इस सम्मान का हकदार मै ही नही अपितु मेरे साथ जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति है।आपको बताते चले तानाशाह फिल्म व बीहड़ का बागी वेब सीरीज से चर्चित हुए फतेहपुर जनपद के अमौली कस्बा निवासी अभिनेता दिलीप आर्य को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर कस्बे में खुशी का माहौल है।आपको बताते चलें कि इससे पहले बेस्ट अभिनेता का अवार्ड भी दिलीप आर्य को मिल चुका है।शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से दिलीप आर्य को सम्मानित किया गया है।यह सम्मान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के द्वारा दिया गया।जिले के अमौली निवासी दिलीप आर्य के मित्र प्रकाशवीर आर्य ने कहा की यह जिले के लिये गर्व और गौरव की बात है।जहा सिनेमा की चकाचौध मे सितारे खो जाते है वही दिलीप आज भी गाव से जुड़े है अपने मित्रो से उतना ही लगाव है यही सादगी उनकी उनके किरदार मे भी झलकती है।