जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।संविदा पर तैनात नर्स जो काम नही कर रही है उन्हे नोटिस देकर बाहर किया जाये तथा जननी सुरक्षा योजना की फीडिंग डाटा आपरेटर कम किये है या गलत किये है उनको भी नोटिस देकर बाहर किया जाये। उन्होने शिवांगी सचान का वेतन रोकने के निर्देश दिये और बर्खास्तगी का पत्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नसीहत देते कहा कि अपने कार्य के प्रति सजग, संवेदनशीलता व समय से कार्य सम्पादित करे। उन्होने कहा कि आशा, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को कैम्प के माध्यम से शत् प्रतिशत भुगतान किये जाये कार्य में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों एंव कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि आपके कार्य के सहूलियत के लिये ऑगनबाड़ियों को सुपुर्द कर रहा हू जो गांव में डाटा इन्ट्री के तहत पॉच साल की महिलाओं के प्रसव, जो शादी हुई है,गर्भवती महिला, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे, किशोरियां, दो बच्चे या अधिक हो आदि की सूची बनाकर रजिस्टर में अंकन किया जाये। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कैम्पस में वृक्षारोपण कराये और जो भी समस्या आती है उसे लिखित उपलब्ध कराये। तीनों तहसीलों में हेल्थ मेले का आयोजन किया जाये और बाहर से स्क्सपर्ट को बुलाया जाये। उन्होने कहा कि मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु अनुबंधक सेवा प्रदाता ऐजेन्सी द्वारा सही ढंग से कार्य न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर अनुबंध नियमानुसार समाप्त कराया जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मै आपको समय दे रहा हू कि आप अपने कार्यो को मे जो कमियां है उन्हे ठीक कर लें।उन्होने कहा कि ईश्वर ने आपको जो क्षमता दिया है उसे कायम रखते हुए जनता की सेवा करें जो भी सरकार की योजनाएं चल रही है उन्हे समय व सही तरीके से संचालित करके धनराशि व्यय करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, सीएसएस, सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।
नई सोच समाचार-आलोक गौड
No comments:
Post a Comment