Showing posts with label #hospital. Show all posts
Showing posts with label #hospital. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

अपने कार्य के प्रति सजग और संवेदनशील बने नहीँ कार्यवाही होगी


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।संविदा पर तैनात नर्स जो काम नही कर रही है उन्हे नोटिस देकर बाहर किया जाये तथा जननी सुरक्षा योजना की फीडिंग डाटा आपरेटर कम किये है या गलत किये है उनको भी नोटिस देकर बाहर किया जाये। उन्होने शिवांगी सचान का वेतन रोकने के निर्देश दिये और बर्खास्तगी का पत्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नसीहत देते कहा कि अपने कार्य के प्रति सजग, संवेदनशीलता व समय से कार्य सम्पादित करे। उन्होने कहा कि आशा, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को कैम्प के माध्यम से शत् प्रतिशत भुगतान किये जाये कार्य में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों एंव कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि आपके कार्य के सहूलियत के लिये ऑगनबाड़ियों को सुपुर्द कर रहा हू जो गांव में डाटा इन्ट्री के तहत पॉच साल की महिलाओं के प्रसव, जो शादी हुई है,गर्भवती महिला, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे, किशोरियां, दो बच्चे या अधिक हो आदि की सूची बनाकर रजिस्टर में अंकन किया जाये। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कैम्पस में वृक्षारोपण कराये और जो भी समस्या आती है उसे लिखित उपलब्ध कराये। तीनों तहसीलों में हेल्थ मेले का आयोजन किया जाये और बाहर से स्क्सपर्ट को बुलाया जाये। उन्होने कहा कि मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु अनुबंधक सेवा प्रदाता ऐजेन्सी द्वारा सही ढंग से कार्य न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर अनुबंध नियमानुसार समाप्त कराया जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मै आपको समय दे रहा हू कि आप अपने कार्यो को मे जो कमियां है उन्हे ठीक कर लें।उन्होने कहा कि ईश्वर ने आपको जो क्षमता दिया है उसे कायम रखते हुए जनता की सेवा करें जो भी सरकार की योजनाएं चल रही है उन्हे समय व सही तरीके से संचालित करके धनराशि व्यय करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, सीएसएस, सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।
       नई सोच समाचार-आलोक गौड

Tuesday, July 10, 2018

सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति।

दुर्घटना में घायल लोग
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के पास जीटी रोड पर ट्रक में घुसी बाइक जिसमें भाई बहन एवं मामा घायल इस्तखार अली उम्र 24 वर्ष निवासी बिलंदा फतेहपुर से अपने भांजे अमन  उम्र 14 वर्ष एवं भांजी शिखा उम्र 16 वर्ष पुत्र वा पुत्री खरीब निवासी मोती नगर थाना चकेरी कानपुर को बाइक में बिठाकर कानपुर जा रहा था छिवली गांव के पास जीटीरोड पर बने कट से ट्रक के मोड़ते समय बाइक ट्रक में घुसी जिसमें औंग थाना पुलिस ने तीनों घायलों को गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिवारीजन कानपुर रिफर करा ले गए।
       नई सोच समाचार। आलोक गौड़

Monday, July 9, 2018

जिम्मेदार जिलाधिकारी का फ़र्ज निभाते आग्नेय कुमार जी।


फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह नगर पालिका सदर का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य मे रुचि लेने के संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए तथा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते हुए ।


फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय राजकीय नेत्र चिकित्सालय फतेहपुर में सोमवार को शीतल एवं शुद्ध जल तीमारदारों को मिले के उद्देश्य से व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के सौजन्य से लगे फ्रीजर का शुभारंभ किया ।
    नयी सोच समाचार। आलोक गौड़

Saturday, July 7, 2018

जिलाधिकारी ने किया औषधि भंडार गृह का निरीक्षण।

 औषधि कक्ष का निरीक्षण करते अधिकारी
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जहॉ मुख्य औषधि भंडार में औषधियों के रख रखाव एवं वितरण में अनियमितता पाए जाने पर औषधि भंडार हाल को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने सील कर दिया।तथा जिला अस्पताल तथा सीएमओ कार्यालय और बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थितों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तथा थाना समाधान दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण करते हुए आवश्यक निर्देश दीये।
✏️नई सोच। आलोक गौड़