फतेहपुर। युवा विकास समिति द्वारा कलेक्ट्रड परिसर मे पौधरोपण किया गया।आरक्षण विरोधी मंच और युवा विकास समिति कि संयुक्त बैठक कलेक्ट्रड परिसर मे हुई जिसमे समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा के जन्मदिन पर पीपल का पौध रोपित किया गया।समिति के जिला प्रभारी ऋषि बाजपेई ने बताया मई मे आई विश्व स्वास्थ्य संगठन कि रिपोर्ट आश्चर्यचकित करने वाली है विश्व मे भारत के 14शहर सबसे प्रदूसित है।पर्यावरण प्रदूसण से मुक्ति के प्लास्टिक को न कहना होगा और कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने कहा हम सब अपने अपने जन्मदिन पर पौध रोपित करे जिससे हम हरियाली से खुशहाली का संदेश दे सके। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी रोशन कुमार मॉ फाउण्डेशन अध्यक्ष रूपम मिश्रा आरक्षण विरोधी मंच के आनंद शुक्ला उदितनरायण अवस्थी अरविंद प्रताप विनीत आदि उपस्थित रहे।
नयी सोच। आलोक गौड

No comments:
Post a Comment