Showing posts with label #yuva vikas smiti. Show all posts
Showing posts with label #yuva vikas smiti. Show all posts

Tuesday, February 26, 2019

हस्तलिखित गीता तैयार,कल मुख्यमंत्री को सौप सकते है रूपनारायण

 

______________________________________

आलोक गौड/नई सोच

______________________________________

फतेहपुर(नई सोच)।प्रधानमंत्री मोदी को 2 जनवरी 2018 में 151 मीटर का सुसज्जित बधाई पत्र सौंपने के बाद चर्चा में आए मलवा विकासखंड के दलाबलाखेडा(यादगारपुर)निवासी हाईस्कूल पास रूपनारायण सिंह चौहान इन दिनों हस्तलिखित गीता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने के लिए विधायकों के चक्कर लगा रहे हैं।ताकि उनको समय मिल जाए और उनकी कृति को मुख्यमंत्री को सौंप सके। दिली इच्छा है कि मुख्यमंत्री से मिलकर के वह अपने दो साल की मेहनत को उन्हें समर्पित कर सकें। नई सोच से बात करते हुए रूप नारायण सिंह चौहान ने बताया कि हस्तलिखित गीता 151 मीटर की है।और इसको लिखने में 2वर्ष का समय लगा है,तथा ₹25000 खर्च आया है।गीता को चार्ट पेपर तैयार किया गया है।इसे लिख कर के सजाया भी गया है।तरह-तरह के रंग बिरंगी कलम का उपयोग करके इसे आकर्षक रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सदर विधायक और बिन्दकी विधायक से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री 27 फरवरी को कताई मिल में आ रहे हैं वही उनको हम अपने लिखी हुई गीता को सौंप सके।आपको बताते चले इससे पहले रूपनारायण सिंह चौहान ने 2 जनवरी 2018 में जिले के सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयासों से 151 मीटर लम्बा ₹50000 खर्च वाला बधाई पत्र पीएम को दिल्ली मे सौंपा था।जहां 18 मिनट तक उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात भी किया था। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रूप नारायण सिंह चौहान के हौसले को देख कर के उनकी पीठ थपथपाई थी। रूप नारायण सिंह चौहान मौहार गांव के पास हाइवे किनारे चाय की दुकान चलाते हैं।उसी से वह घर का भरण-पोषण भी करते हैं आर्थिक स्थिति सही नहीं है उनका अभी तक कोई बैंक खाता भी नहीं है।जो कमाते हैं उसी से घर का खर्चा चलता है।

जज्बा रहा तो उनको प्रधानमंत्री से मिला दिया।अब सीधे वह मुख्यमंत्री से मिल पाते।विधायक जी के संपर्क के बाद कल वह मुख्यमंत्री को अपनी यह हस्तलिखित गीता को सौंप सकते हैं ऐसा माना जा रहा है।उनका कहना है हस्तलिखित गीता वह कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौपना चाहते थे समय न मिल पाने के कारण अब वह जिले में कल आ रहे मुख्यमंत्री को कताई मिल के कार्यक्रम में हस्तलिखित गीता सौंपेंगे।नई सोच ग्रुप ने इस खबर को सबसे पहले जनवरी 14को आपको उपलब्ध कराया था।

Wednesday, February 20, 2019

नहर पुल दे रहा हादसो को दावत

बजट के अभाव मे दो सालो से लटका पुल मरम्मतीकरण का कार्य     

पुल के दोनो ओर की टूटि रेलिंग


आलोक गौड/नई सोच
फतेहपुर।मलवा विकासखंड के शाहजहॉपुर बनियनखेडा संपर्क मार्ग पर बना निचली राम गंगा नहर पुल क्षतिग्रस्त है,दोनो ओर की रेलिग टूटी होने से हादसो को दावत दे रहा है। जिसकी शिकायत युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने आईजीआरएस के तहत जनसुनवाई पोर्टल पर किया था। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड फतेहपुर ने शिकायत का निस्तारण करते हुए बजट का अभाव बताया है। वही शाहजहॉपुर गांव के प्रधान दिनेश वर्मा ने जिले के सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री को एक कार्यक्रम में शिकायती पत्र दिया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने एक महीने के अंदर पुल के मरमतिकरण का कार्य पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया था।आलोक गौड,सुनील,अरूण,पवन,महादेव आदि ने बताया पुल की दोनो ओर की रेलिग कइ वर्ष से टूटी है मरम्मत के अभाव मे पुल क्षतिग्रस्त हो गया।1965मे बना यह पुल बनियनखेडा और शाहजहपुर का सम्पर्क मार्ग है जिससे औंग तक जाया जा सकता है जिससे समय की बचत होती है।नही चौडगरा से औंग पहुचने मे काफी समय लगता है।ग्रामीणो ने बताया कारागार राज्यमंत्री जहानाबाद विधायक जय कुमार जैकी से भी शिकायत किया गया था किन्तु कोरे आश्वासन के अलावा कुछ हाशिल नही हुआ।                                                                                             
"यह पुल 56.469 पर स्थित है, पुल के पुनर्निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना फेस-2 में सम्मिलित है योजना में धन प्राप्त होने पर पुल का पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा।"       

 -निचली रामगंगा नहर सिचाई अधिशासी अभियंता वैभव सिंह

Saturday, July 14, 2018

गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन।


फतेहपुर। युवा विकास समिति के खजुहा ब्लॉक पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष बीरू मिश्रा के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेड पहुचकर समस्याओं का ज्ञापन सौप निराकरण कि माँग किया।युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा संगठन प्रमुख संजय दत्त ने विगत दिनो खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे कैम्प लगाकर समस्याएँ सुना था लोगो को आश्वस्त किया था कि सम्बन्धित अधिकारियो से शिकायत कि जायेगी। शनिवार को अपर जिलाधिकारी एपी गुप्ताको बिजली पानी खंडजा नाली कालोनियो मे हुये भ्रष्टाचार कि शिकायत का ज्ञापन सौप जाचोपंरात कार्यवाही कि माँग किया।ज्ञानेन्द्र मिश्रा संजय दत्त कंचन मिश्रा घनश्याम तिवारी हरी ओम बाजपेई वीरू मिश्रा अमित सुमित  अजय  सुशील  पूनम सविता माया   यादि रहे।
   नई सोच समाचार।आलोक गौड

Thursday, July 12, 2018

युवाओ ने समस्या सुन किया पौधरोपण।


फतेहपुर। युवा विकास समिति के पदाधिकारियो ने खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे लोगो कि समस्याओ को सुना और पौधरोपण किया।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा कि अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे जर्रज विद्युत लाईन,नाली,खंडजा,तालाबो मे कब्जा और पेशन आदि कि समस्याओ को लोगो ने युवाओ के सामने रखा।कालोनियो और राशन कार्ड आदि पात्रता सूची मे नाम न होने पर ग्रामीण परेशान रहे।पदाधिकारियो ने समस्याओं को सूचीबद्ध कर सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।इसके बाद युवाओ ने नीम का पौध रोपित किया।

     संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए ये पेड़ पौधे हमे बहुत कुछ देते है जीते जी हमारे प्राणो को बचाते है और मृत अर्थात सूख जाने पर फर्नीचर के काम आते है।जीते भी लकड़ी और मरते भी लकड़ी काम आती है तो हमारा भी दायित्व है कि लकड़ी से काम लेना है तो अधिक पौधे लगाकर धरती को हराभरा करना है।हरियाली से सबकी खुशहाली आयेगी।इस मौक़े पर युवाओ ने अपने गॉव के प्राथमिक विद्यालय सरकारी प्राइवेट स्कूल मिनी सचिवालय पंचायत भवन स्वास्थ्य केन्द्र खाली जगहो मे इस बरसात एक एक पौध लगाने कि शपथ ली।प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बीरू मिश्रा जयकिशोर शर्मा हरिओम बाजपेई रोहित पासवान अनुपम अवस्थी मुन्ना शर्मा सूरज कुमार जगदीश आदि रहे। 
       नई सोच समाचार - आलोक गौड

Sunday, July 8, 2018

युवा विकास समिति ने किया पौधरोपण।

 युवा विकास समिति द्वारा पौधरोपण
फतेहपुर। युवा विकास समिति द्वारा कलेक्ट्रड परिसर मे पौधरोपण किया गया।आरक्षण विरोधी मंच और युवा विकास समिति कि संयुक्त बैठक कलेक्ट्रड परिसर मे हुई जिसमे समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा के जन्मदिन पर पीपल का पौध रोपित किया गया।समिति के जिला प्रभारी ऋषि बाजपेई ने बताया मई मे आई विश्व स्वास्थ्य संगठन कि रिपोर्ट आश्चर्यचकित करने वाली है विश्व मे भारत के 14शहर सबसे प्रदूसित है।पर्यावरण प्रदूसण से मुक्ति के प्लास्टिक को न कहना होगा और कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने कहा हम सब अपने अपने जन्मदिन पर पौध रोपित करे जिससे हम हरियाली से खुशहाली का संदेश दे सके। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी रोशन कुमार मॉ फाउण्डेशन अध्यक्ष रूपम मिश्रा आरक्षण विरोधी मंच के आनंद शुक्ला उदितनरायण अवस्थी अरविंद प्रताप विनीत आदि उपस्थित रहे।
        नयी सोच। आलोक गौड