![]() |
| फतेहपुर मे युवाओ का भर्ती फार्म शुल्क के प्रति फूटा गुस्सा,प्रदर्शन |
सरकारी नौकरी की फार्म फीस निर्धारित करने की माग
(आलोक गौड)फतेहपुर।युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर के सरकारी नौकरी के फार्म फीस को निर्धारित करने की माग किया है।युवाओ ने कलेक्टर्ड परिसर मे तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया।युवाओ ने भर्ती परीक्षाओं में अत्यधिक शुल्क का विरोध किया है।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में एक ज्ञापन युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। जिसमें उन लोगों ने तीन मांगी मांगी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया है कि परीक्षा केंद्र की दूरी निर्धारित किया जाए,सरकारी भर्तियों के फार्म में शुल्क निर्धारित किया जाए ,व परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को निर्धारित केंद्र तक पहुंचने के लिए निशुल्क यातायात की व्यवस्था की जाए।जिससे किसी भी परीक्षार्थी को बेरोजगार युवा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या ना हो।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ मे प्रतिभाओ की कमी नही है लेकिंन आर्थिक तन्गी के कारण वह फार्म फीस न दे पाने के कारण भर्ती परीक्षाओ से वचित रह जाते है।ज्ञापन देने वालो मे संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,देवमई ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मिश्रा,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,मलवा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा, जनार्दन सिंह,मां फाउंडेशन के संयोजक रूपम मिश्रा,रोशन कुमार, हरिओम बाजपेई,मुकेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आलोक गौड
नई सोच समाचार

No comments:
Post a Comment