Thursday, December 27, 2018

बुक्कल नवाब का पुतला दहन कर बयान का किया विरोध

औंग कस्बे मे बुक्कल नवाब का पुतला फूका गया


 ■औंग कस्बे मे विधान परिसद सद्स्य का पुतला फुका गया

 ■दो दर्जन से अधिक युवाओ ने किया प्रदर्शन,नारेबाजी

■हिन्दू देवता हनुमान जी को मुसलमान बताने पर भडका

औंग/फतेहपुर।मलवॉ विकासखंड के औंग कस्बे में गुरुवार को विश्व हिंदू दल के नेतृत्व में हिन्दू देवता हनुमान जी पर विवादित टिप्पणी और मुसलमान बताने वाले बुक्कल नवाब का पुतला फूंका गया।सुबह करीब दस बजे कस्बे के हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू दल की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने बुक्कल नवाब का पुतला लेकर के प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए चौराहे में पहुंचकर के पुतले को आग के हवाले कर दिया,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जय श्री राम और जय हनुमान की नारेबाजी भी किया।जीटी रोड के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद युवाओं ने बुक्कल नवाब का पुतला फूंका।                 
आग के हवाले पुतला हुआ

संगठन के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रदेश के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब हिन्दू देवता हनुमान जी पर जो विवादित टिप्पणी की है उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए उन्होंने यदि माफी नहीं मांगा तो हिंदू दल प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन करके पुतला दहन करके अपनी आवाज को जारी रखेगा।आपको बता दें कि बुक्कल नवाब उत्तर प्रदेश के विधान सभा विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने हिंदुओं के आराध्य हनुमान जी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें मुसलमान बताया था,किंतु यह क्रम निरंतर चल रहा है हनुमान जी को कोई जाट बता रहा है तो कोई दलित बता रहा है लेकिन इन्होंने हद पार करते हुए भगवान हनुमान जी को मुसलमान बताया था।जिसके बाद हिंदू दल भड़क उठे और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं औंग कस्बे में गुरुवार को बुक्कल नवाब के पुतले को लेकर के नारेबाजी और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कस्बे में जय श्री राम जय हनुमान का उद्घोष करते हुए युवाओं ने पुतले में आग लगा कर के बुक्कल नवाब के बयान का विरोद किया और माफी मांगने को कहा है इस मौके पर हिंदू दल के अमित सिंह अवधेश साहू शिवा सत्यम शिवम दुबे सुरेंद्र मौर्य गजेंद्र हिमांशु अंबुज युवराज बलवान रामू सहित दो दर्जन युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आलोक गौड नई सोच समाचार फतेहपुर 

No comments:

Post a Comment