फतेहपुर।देवमई विकासखंड के डुण्डरा गांव में एक दिवसीय बूढ़े बाबा के मंदिर में मेला का आयोजन हुआ।मेले मे युवाओ द्वारा प्रसाद बाटा गया।मेले मे झूला का बच्चो ने आनद उठाया।डुण्डरा गाव मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में किसनी खेड़ा मायाराम खेड़ा पधारा रसूलपुर गंगचौली बैरागी खेड़ा के तमाम लोग पहुंचकर के मेले में बूडे बाबा हनुमान मन्दिर मे दर्शन पूजा किया।महिलाओ ने अपनी जरूरत का घर गृहस्थी,सजावट,श्र्न्गार का सामान खरीदा तो बच्चों ने झूले का आनंद उठाया।इस मेले में युवा विकास समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों को मेले में आने वाले लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।युवा विकास समिति के देवमई ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया शनिवार को मेला प्रांगड मे विराट दंगल का आयोजन किया जायेगा।जिसमे कुश्ती प्रेमी पहलवानो के करतब देखेंगे।युवाओ द्वारा आयोजित इस भंडारे में राकेश मिश्रा दिनेश यादव ,दीपक पांडे रजोली संतोष रामकिशोर, राजीव मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
आलोक गौड़
आलोक गौड़

No comments:
Post a Comment