Tuesday, January 15, 2019

रेवाडी मे क्रिकेट टूर्नामेंट का समिति के अध्यक्ष ने फीता कात किया उदघाटन


फीता काटते समिति के अध्यक्ष व अन्य-नई सोच
आलोक गौड-फतेहपुर
बिन्दकी-फतेहपुर।मलवॉ विकासखंड के रेवाड़ी में तेरह दिवसीय तृतीय क्रीकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को आगाज हो गया।जनपद की नामचीन टीमो ने इंट्री  कराया है।मैच का उद्घघाटन मुख्य अतिथि युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए।खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।जनपद में तमाम ऐसी युवाओं में छुपी हुई प्रतिभाए हैं जिनको तराशा जाए तो वह जनपद ही नहीं प्रदेश और विश्व स्तर तक जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं।कहा युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए संगठन युवाओं की मदद करेगा।उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के हाथ मिला कर के व एक गड़ खेल करके क्रिकेट टूर्नामेंट मे युवाओ मे जोश फूका।पहला मैच टीचर इलेवन रेवाडी व गोपालगंज के बीच शुरू हुआ,जिसमें टॉस जीतकर टीचर इलेवन ने पहले बालिन्ग करने का फैसला लिया।बैटिंग मे उतरी गोपालगंज टीम ने शानदार शुरुआत करते हूए16ओवर मे5विकेट पर166रन बनाये।विनय ने 31रन,अखिलेश ने 24,राहुल ने26रन बनाकर रेवाडी को जीतने के लिये167रन का लक्ष्य दिया।जवाब मे उतरी रेवाडी टीम ने असानी से अपने लक्ष्य को पा लिया।जिसमे टीचर्स एलेवन टीम के गुड्डू ने70रन बना मैंन आफ द मैच बने।वही धर्मेंद्र ने28,शुभम ने24रन बनाकर टीम जीत के मुकाम तक पहुचाया।इस तरह उदघाटन मैच मे रेवाडी ने गोपालगंज को मात दिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय दत्त द्विवेदी,कंचन मिश्रा, हरिओम बाजपेई,वीरु मिश्रा,प्रशांत पान्डेय, पियूष दीक्षित,अजीत सैनी,राजन तिवारी,रवि मिश्रा,चंदन बाजपेई ,राजे सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

1 comment: