Wednesday, January 16, 2019

कुंभ मेले में नितिन सिंह व कौशल कुमार स्वच्छता ग्राही किए गए सम्मानित

कुंभ मे केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार पाते नितिन सिंह-नई सोच

आलोक गौड नई सोच-फतेहपुर
चौडगरा/फतेहपुर17जनवरी2019।प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला 2019 में स्वच्छताग्राहीयों का सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें फतेहपुर जनपद के चयनित दो स्वच्छता ग्राहीयों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि केंद्रीय पेयजल मंत्री साध्वी उमा भारती ने स्वच्छता ग्राहीयों को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया यह सम्मान कुंभ मेले को स्वच्छ रखने हेतु स्वच्छ भारत अभियान(ग्रामीण)के अंतर्गत स्वच्छता ग्राहीयों को सम्मानित किया गया। कुंभ मेले में 1500 प्रदेश के स्वच्छताग्राही चयनित कर वहां स्वच्छता जागरूकता के लिए लोगों को समझाने के लिए लगाए गए हैं। जिसमें जनपद के दो स्वच्छता ग्राही बुधवार को आयोजित कुंभ नगर में स्वच्छता ग्राहीयों के सम्मेलन में सम्मानित हुए हैं जिसमें मलवा ब्लाक के स्वच्छताग्राही नितिन सिंह को व खजुहा ब्लाक के कौशल कुमार को केन्द्रीय पेयजल मंत्री साध्वी उमा भारती,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने पुरस्कार देकर के सम्मानित किया बताया यह पुरस्कार स्वच्छताग्राही यों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रदान किया गया है।नितिन सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में मलवा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में डेढ़ साल से गांव-गांव जाकर के अपनी पाच सदस्यीय टीम के साथ स्वच्छता जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं। शासन प्रशासन से मिले निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को खुले में शौच ना करने के व खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहा हूं तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे शौचालय की गुणवत्ता व ग्राम प्रधान द्वारा हर व्यक्ति को शौचालय मिले इस हेतु भी जागरूकता की जा रही है। आपको बता दें कि कुंभ मेले में जनपद के चयनित नौ स्वच्छता ग्राहीयों को स्वच्छता जागरूकता व मेले मे पहुंचने वाले लोग गंदगी ना फैलाएं इस हेतु स्वच्छता ग्राही उन्हे जागरुक करने लिए लगाया गया है। जिसमें नितिन सिंह,शशिकांत द्विवेदी मलवां,अखिलेश कुमार तेलियानी,अखिलेश कुमार धाता,कौशल कुमार,आकाश कुमार खजुहा,कामता प्रसाद,मोहन मुरारी बहुआ,राममिलन असोथर आदि है।श्रेष्ठ कार्य के लिए स्वच्छताग्राहीयों के सम्मेलन में केंद्रीय पेयजल मंत्री सुश्री साध्वी उमा भारती ने स्वच्छताग्राही नितिन सिंह मलवा  और कौशल कुमार खजुह को पुरस्कार देकर के सम्मानित किया।यह कार्यक्रम प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में अक्षयवट सभागार में आयोजित किया गया था जिसमें स्वच्छता केवल सरकार अथवा विशेष वर्ग की जिम्मेदारी नहीं हम सब की जिम्मेदारी है इसका संकल्प दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment