चौडगरा।फतेहपुर।मगलवार को कस्बे के रामखेलावन चौहान के आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ।इस कार्यक्रम मे बिन्दकी विधायक करण पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हूए।कंबल वितरण कार्यक्रम में 45 गरीब जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए।मुख्य अतिथि विधायक ने कहा इस भीषण ठंड मे असहाय गरीबो को ठंड से निजात दिलाए जाने जैसा और पुण्य का कोई कार्य नहीं हो सकता।भूख से लोगो की जान नहीं जा सकती किन्तु ठंड से जान जाने मे देरी नहीं होती।वर्तमान समय मे चल रही भीषण ठंड मे गरीब असहाय लोगो को कम्बल प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गरीब जरूरतमंद महिलाओं ने कंबल पाकर के प्रसन्न नजर आई चंदा नूरजहां नानकी प्रेमा आदि तमाम महिलाओं ने उन्होंने विधायक के इस कार्य को सराहना किया दीपक सिंह चौहान विक्रम सिंह भदौरिया रंजित सिंह अरुण शुक्ला शैलेन्द्र सिंह बबलू चंदेल आदि उपस्थित रहे।
 |
| कस्बे मे कम्बल बाटते विधायक |
No comments:
Post a Comment