रुद्र यज्ञ व रासलीला मे रासनृत्य देख दर्शक भावविभोर
रासलीला देखने को ऊमडी सैकडो की भीड
आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम मे आस्था का रेला
भक्त कर रहे यज्ञवेदी की परिक्रमा
(आलोक गौड-नई सोच फतेहपुर)
फतेहपुर।देवमइ विकास खण्ड के मुसाफा के बूडेनाथ शिव मन्दिर मे चल रहे आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रुद्र यज्ञ व रासलीला मे पूतना वध लीला का मंचन किया गया।श्रीकृष्ण रासलीला के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर शुरु लीला मे मथुरा एवं वृन्दावन के कलाकारों द्वारा कृष्ण उत्सव से संबंधित पूतना वध का मंचन किया गया।यह देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।लीला में राधाकृष्ण की आरती उतारी गयी उसके बाद कलाकारों ने रासनृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मयूर नृत्य व मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई।बाल रूप मे कन्हैया को मारने आई पूतना का स्तनपान करते हूए कृस्ण वध कर देते है।वही यज्ञवेदी मे आचार्य पंडित विवेक शास्त्री ने आहुतिया ड़लवाई।आचार्य ने बताया हवन हुए पदार्थ वायुभूत होकर प्राणिमात्र को प्राप्त होते हैं और उनके स्वास्थ्यवर्धन,रोग निवारण में सहायक होते हैं।यज्ञ काल में उच्चरित वेद मंत्रों की पुनीत शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंतःकरण को सात्विक एवं शुद्ध बनाती है।बांके बिहारी की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर मुख्य यजमान सन्तोष तिवारी एवं कैलाश शुक्ला,श्रीनारायण,जगत तिवारी,कार्यक्रम संचालक श्री प्रकाश नारायण पाण्डेय,कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चंदेल,अमित तिवारी,सुबोध तिवारी,मोहन बाजपेई,शुभम अवस्थी, मोहित दीक्षित,आशीष मिश्रा,छोटू शुक्ला,दीपक शुक्ला,अजय तिवारी, संजय तिवारी,रविकिशोर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment