![]() |
| शिवरापुर मे चल रही रामलीला |
(आलोक गौड-नई सोच)
फतेहपुर। मलवा विकासखंड के शिवराजपुर गांव में दो दिवसीय रामलीला का शुभारंभ सोमवार को हो गया पहले दिन रामलीला का शुभारंभ कलाकारों ने गणेश वंदना कर किया। इसके बाद रामचरितमानस की आरती की गई। रामलीला में आए कानपुर औरैया बांदा हमीरपुर के कलाकारों ने जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।मुनि विश्वामित्र द्वारा सौवा यज्ञ करने में ताडका राक्षसी द्वारा विघ्न डाला जा रहा था।जिस से दुखी होकर के मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास उनके पुत्र मांगने जाते हैं जहां राजा दशरथ कहते हैं कि चाहे मेरे प्राण ले लो पर,मेरे प्राणों से प्रिय पुत्र मत मांगो।तब मध्यस्थता कुल गुरु वशिष्ट जी करते हैं,जिसके बाद दोनों राजकुमारों को लेकर के वन के लिए मुनि विश्वामित्र आते हैं।मुनि विश्वामित्र की सेवा मे लीन दोनो राजकुमार संध्या वन्दन करते है।मर्यादा पुरुषोत्तम राम एक ही बाण से ताड़का नाम की राक्षसी का वध कर देते हैं। ताड़का राक्षसी का वध होते ही पंडाल जय जय श्री राम से गूंज उठता है इस मौके पर रामलीला मे ग्राम प्रधान सूरजपाल यादव,करूणा तिवारी,पंकज दिक्षित,शनि शुक्ला,स्टेन,पुस्पेंद्र पाल,सत्यदेव निषाद,अशोक पाल,बसंतलाल निषाद,राकेश सविता,राजू यादव आदि रहे।

No comments:
Post a Comment