Showing posts with label #accident. Show all posts
Showing posts with label #accident. Show all posts

Thursday, July 12, 2018


फतेहपुर। विकास खंड देवमई के गौरी रजबहा में जरारा गांव के पास बुधवार की देर शाम खांदी कटने से बस्ती व स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में पानी भरने के कारण गुरुवार को बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। ग्रामीण चार घंटे की मशक्कत के बाद खांदी बांध पाए।
   देवमई विकास खंड के जरारा गांव के सामने गौरी रजबहा में बुधवार की शाम खांदी कट गई। रात भर में गांव की गलियों में पानी भर गया। प्राथमिक विद्यालय व कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंदर पानी घुस गया। सुबह ग्रामीणों को गांव के अंदर पानी घुसने का पता चला। घरों के अंदर पानी घुसने से रोकने के लिए घरों के सामने बंधे लगाने पड़े। खेतों में भी पानी भर गया। गांव के इंद्रजीत, रामगोपाल, लखनलाल, सत्येंद्र, सुरेश ने बताया खांदी कब कटी यह कोई जान नहीं पाया। सुबह गलियों में पानी भरा देख खांदी होने का पता चला। गुरुवार को सुबह स्कूल समय पर शिक्षक स्कूल पहुंचे । स्कूल में पानी भरा देख बच्चों की छुट्टी कर दी। ग्रामीणों ने नहर विभाग को सूचना दी। हालांकि नहर विभाग से कोई अधिकारी मौके में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने खुद ही खांदी बंद की। सिचाई विभाग के जेई रामसकुन पटेल ने बताया कि खांदी कटने की कोई जानकारी नहीं है।
  नई सोच समाचार - आलोक गौड
फतेहपुर। गुरुवार रात्रि किशुनपुर व हथगाम कस्बा स्थित दुकान व मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये कीमत के जेवरात व कीमती कपड़े पार कर दिए। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
  किशुनपुर कस्बा निवासी पुरुषोत्तम मिश्र के घर में अज्ञात चोर बीती रात्रि छत के रास्ते से घुस आए। भुक्तभोगी ने बताया कि वह छत में लेटे हुए थे। कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे। रात्रि डेढ़ बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा कि कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। जेवरात व कपड़े वाले बक्से गायब हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13700 रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष हेमराज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दूसरी घटना हथगाम कस्बा स्थित बाजार में हुई। कस्बा निवासी अनुज कुमार तथा अनिल कुमार वर्मा रेडीमेड कपड़ा तथा सर्राफा की दुकान खोले हुए हैं। दोनों भाई बुधवार रात दुकान बंद करके बगल में स्थित मकान में चले गए। बीती रात्रि अज्ञात चोर कपड़े वाली दुकान में नकब लगाकर अंदर घुस आए। ग्राहकों के सोने-चांदी के माला तथा कीमती कपड़े लेकर चोर निकल गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
   नई सोच समाचार - आलोक गौड

फतेहपुर।गायों के बड़े झुंड की आज फतेहनपुर में संगम एक्सप्रेस से टक्कर के बाद भी बड़ा रहे हादसा टल गया। संगम एक्सप्रेस की टक्कर से एक दर्जन गाय की मौत भी हो गई।फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद व सतनरैनी रेलवे स्टेशन के मध्य बलरामदास का पुरवा 41 सी रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक गायों का झुंड संगम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे एक दर्जन गायों के चिथड़े उड़ गए। इंजन में दो गायों के फंस जाने से संगम एक्सप्रेस को वहीं रोक दिया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे दिल्ली-हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित रहा।इसके बाद पीछे की गाडिय़ों को जहां तहां रोक दिया गया। पीछे की ट्रेन में डीआरएम के सैलून की सूचना पर रेलवे के टीआइ व पीडब्ल्यूआइ के अधिकारियों ने आनन फानन पहुचकर इंजन में फंसी गायों को बाहर कर किसी तरह संगम को कटोघन स्टेशन तक ले गए और वहां पर दूसरा इंजन लगा ट्रेन को रवाना किया।

सतनरैनी स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि हादसे से इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गायों को बचाने का ड्राइवर ने प्रयास किया। जिससे ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट सकती थी, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन करीब सवा घंटा तक स्टेशन पर खड़ी रही। 
   नई सोच समाचार - आलोक गौड

Tuesday, July 10, 2018

मासूम को टेंपो ने कुचला मौत।


फतेहपुर। बिंदकी-ललौली रोड में बराती नगर के पास अनियंत्रित टेंपो ने तीन वर्षीय मासूम को कुचल दिया। खून से सने मासूम को लेकर पिता अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने टेंपो व चालक को हिरासत में लिया है।नगर के बराती नगर मोहल्ला निवासी प्रभात सोनकर एफसीआइ इलाहाबाद में तैनात हैं। इनकी तीन संतानों में पुत्र गनू व दो पुत्रियां जैवलिन चंद्रा व मिष्ठी हैं। मंगलवार को मध्याह्न करीब प्रशांत घर से स्कूल बेटी को लेने के लिए निकले तो तीन साल का पुत्र गनू भी साथ चल पड़ा। सड़क किनारे पैदल जाते समय ललौली से बिंदकी आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने अनियंत्रित होकर मासूम बच्चे को कुचल दिया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। खून से सने बच्चे को पिता प्रशांत बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचा। यहां पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बच्चे की मौत की खबर मिलते नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर के अलावा मोहल्ले के अन्य लोग सीएचसी पहुंचे। उधर टेंपो व चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मासूम बच्चे की मौत से प्रशांत व उसकी सुलभ सोनकर का रो-रोकर बुरा है। दोनों बार-बार बच्चे के पास जाते और मौजूद लोगों से एक बार डाक्टर को बुलाने को कहते। प्रशांत के कपड़े मासूम बच्चे के खून से भीग गए थे। वह बार-बार खून से भीगे कपड़ों को निहारता फिर दहाड़ मार कर छाती पीटता तो कभी सिर जमीन पर पटकने लगता। मौके में मौजूद लोग उसे बार-बार ढांढस बंधाते रहे। कोतवाली प्रभारी एपी तिवारी ने बताया दुर्घटना में मासूम बच्चे की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
    नई सोच समाचार।आलोक गौड़

सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति।

दुर्घटना में घायल लोग
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के पास जीटी रोड पर ट्रक में घुसी बाइक जिसमें भाई बहन एवं मामा घायल इस्तखार अली उम्र 24 वर्ष निवासी बिलंदा फतेहपुर से अपने भांजे अमन  उम्र 14 वर्ष एवं भांजी शिखा उम्र 16 वर्ष पुत्र वा पुत्री खरीब निवासी मोती नगर थाना चकेरी कानपुर को बाइक में बिठाकर कानपुर जा रहा था छिवली गांव के पास जीटीरोड पर बने कट से ट्रक के मोड़ते समय बाइक ट्रक में घुसी जिसमें औंग थाना पुलिस ने तीनों घायलों को गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिवारीजन कानपुर रिफर करा ले गए।
       नई सोच समाचार। आलोक गौड़

Monday, July 9, 2018

रोडवेज बस कि टक्कर से बाईक सवार एक युवक कि मौत एक घायल।


 आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम
 रोते बिलखते मृतक के परिजन
गंभीर रूप से घायल अमित
फतेहपुर। चांदपुर थाना के  बिरनई और बेहटा गांव के बीच हरकुंडि मोड़ के पास कानपुर से आ रही रोडवेज बस  से हुई मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।कानपुर से गौरा चलने वाली रोडवेज बस प्रतिदिन की भांति शाम 5:00 बजे गौरा जा रही थी तभी मोटरसाइकिल से श्रवण कुमार और अमित अपने गांव से  अमौली जा रहे थे तभी  रोडवेज बस की चपेट में आ गए श्रवण कुमार उम्र 19 साल s/o गया प्रसाद पाल ग्राम गडरियन पुर जिस की मौके पर मृत्यु हो गई वही अमित उर्फ बड़कन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एंबुलेंस से अमौली सीएससी ले जाया गया श्रवण कुमार कुल सात भाई और बहन थे जिसमें श्रवण कुमार तीसरे नंबर का था सबसे बड़ा भाई मुलायम सिंह का भी एक्सीडेंट मैं 2 साल पहले मृत्यु हो गई थी श्रवण कुमार के 5 बहने हैं जिनका नाम विमला, कमला, गोरी, भूनगी, स्वाति हैं विमला की शादी अभी 18 फरवरी को ही हुई थी श्रवण कुमार के पिता दूसरे की खेती लेकर मजदूरी करते हैं वही ग्रामीणों का भारी आक्रोश है और रोड में रोड जाम करके ड्राइबर को पकड़ने और मुवावजे की मांग कर रहे है  खबर लिखे जाने तक रोड का जाम नहीं हटाया गया ।
         नई सोच। आलोक गौड़

Saturday, July 7, 2018

ट्रक ने मारी टक्कर 2 लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत।

घटना स्थल पर इकत्र लोग
फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर चौराहे में ट्रक ने जोरदार मारी टक्कर जिस से 2 लोगों हादसे में दर्दनाक हुई मौत। ट्रक बिंदकी क्षेत्र से आ रहा था। ट्रक के चालक नशे में होने के कारण अपनी दिशा से अनियंत्रित हो गया। जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें कि राम किशोर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कल्लू प्रसाद उम्र 56 वर्ष तथा मुन्नी देवी पत्नी राम किशोर गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी भवानीपुर हैं। जो कि इनकी दुकान 40 वर्ष से भवानीपुर कस्बे खुशी स्वीट हाउस एवं कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से स्थित है। जो कि दुकान में तीन लोग सो रहे थे। जिनमें से राम किशोर गुप्ता तथा उनकी पत्नी मुन्नी देवी हादसे का शिकार हो गई तथा दोनों लोगों की मृत्यु हो गई और बड़े लड़के मनोज गुप्ता की सबसे छोटी लड़की अपने दादी के साथ सो रही थी। जो कि गंभीर रूप से घायल हो गयी।
       नई सोच । आलोक गौड़