Showing posts with label #light. Show all posts
Showing posts with label #light. Show all posts

Sunday, July 15, 2018

जर्जर केबिले दे रही मौत को दावत


चौडगरा/फतेहपुर। मलवॉ विकास खंड के जलाला गॉव मे चौडगरा उपकेन्द्र के शाहजहॉपुर फीडर से बिजली सप्लाई होती है जहॉ जर्जर केबिले मौत को दावत दे रही है कभी भी भयानक हादसा हो सकता है कनेक्शन धारक ग्रामीण सौ सौ मीटर दूर से केबिले डालकर तार खीचे है जो कई घरो के ऊपर से होकर गुजरी है।आये दिन स्पार्किग्स होने से हादसा होने का ख़तरा मंडराया करता है।ग्रामीणो ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया है किन्तु कोई कार्यवाही नहीँ हुई।बारिश मे इन केबिले मे रोज़ स्पार्किग्स होने से चिंगारिया उठती है और जलकर केबिल नीचे भी गिरती है।इस समस्या से ग्रामीणो मे विद्युत विभाग के ख़िलाफ़ रोष व्याप्त है। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल मे दर्ज कराया है। उन्होने कहा जर्जर केबिलो का दंश पूरा गॉव झेल रहा है आये दिन केबिलो मे स्पार्किग होने से चिंगारिया उठती है। ग्रामीण रामचन्द्र सैनी पिन्टू द्वारिका प्रसाद ओम सिंह दिनेश गुप्ता सचेन्द्र सिंह रामप्रसाद ओपी आदि ने बताया गॉव मे पोल भी हम लोगो ने चंदा कर लगवाया था, गॉव दीनदयाल विद्युतीकरण योजना मे शामिल हुआ ऐसी जानकारी मिली थी आस भी जगी थी कि अब गॉव कि बिजली व्यावस्था सही होगी लेकिन आज तक गॉव मे न ही खंभे लगे और न ही तार खिचे जिससे गॉव किनारे दूर से केबिले डालकर बिजली जलाते है।समस्या से त्रस्त  ग्रामीणो मे विजली विभाग के ख़िलाफ़ आक्रोश है।

"विद्युतीकरण का काम ट्रान्शमीशन विभाग का है और अभी बजट न होने से विद्युतीकरण नहीँ हुआ। समस्या संज्ञान मे है।"
         वैभव आनन्द
एसडीओ चौडगरा उपकेन्द्र
विद्युत वितरण खंड द्वितीय
  नई सोच समाचार। आलोक गौड

Thursday, July 12, 2018

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को।


फतेहपुर। मा0 उच्च न्यायलय/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14 जुलाई 2018 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक आदालत कार्यक्रम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से न्यायलयों में लम्बित जूडिसियल डाटा ग्रिड पर दर्शित एवं प्रीटिलीगेशन के माध्यम से लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूलीवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक, श्रमवाद, भूमि अधिग्रहणवाद, विद्युत एवं जल बिल वाद वादों को छोड़कर वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित सेवा प्रकरण, राजस्ववाद, अन्य दीवानी वाद (किरायादारी, सुखाधिकार, निषेधाग्या वाद एवं विशिष्ट अन्तोष आदि) निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह जानकरी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।
       नई सोच समाचार - आलोक गौड़

Tuesday, July 10, 2018

प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग का आगमन पर कार्यक्रम।

बुधवार को विद्युत व्यावस्था, समरसता कार्यक्रम, प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग का आगमन पर कार्यक्रम।
♦♦
फतेहपुर। बुधवार ग्यारह जुलाई को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कलेक्ट्रेड सभागार मे 11 बजे आयोजित बैठक मे विद्युत व्यावस्था कि पड़ताल करेगी।
♦♦
फतेहपुर। बुधवार को दुल्हन मैरिज हाल निकट पंजाब बैक मे सामाजिक समरसता कार्यक्रम होगा।इस कार्यक्रम मे 80 साल कि आयु प्राप्त कर चुके पेशनरो को सम्मानित किया जायेगा।जिसमे जिले के अधिकारी भी शामिल होगे। यह जानकारी उ.प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी शुक्ल ने दिया।
♦♦
फतेहपुर। ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले आ रहे है। प्रमुख सचिव किसी गॉव का निरीक्षण कर सकते है इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों मे लगा है।
    नयी सोच समाचार। आलोक गौड़

Friday, July 6, 2018

ट्रान्सफार्मर फूका,बिद्युत मंत्री से शिकायत/


विद्युत समस्या
फतेहपुर। मलवॉ विकास खंड के रावतपुर गॉव मे लगा 63केवीए का ट्रान्सफार्मर दो जुलाई से फुका पड़ा है गॉव मे विद्युत उपकेन्द्र चौडगरा के आशापुर फीडर से बिजली सप्लाई होती है।जिससे ग्रामीणो किसानो को धान रोपाई मे खाँसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गॉव मे लगे समर्सिबल पम्प ठप्प पड़े है जिससे पेयजल कि समस्या उत्पन्न हो गई है वही लाइट न आने से गॉव मे लगी आटा चक्की मे कुंतलो गेहू पिसने के लिए डम्प है।इसकी शिकायत भाजपा नेता देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने आनलाईन किया था जिस पर उन्हे  शिकायत संख्या PU030718010Z के साथ नीचे हल हो गई है बताया गया।जबकि ट्रान्सफार्मर फुके होने कि शिकायत विद्युत उपकेन्द्र चौडगरा के जेई कल्लू राम यादव और एसडीओ से कि गयी है बावजूद कोई कार्यवाही नहीँ हुई।गॉव के ही प्रभात सिंह ने इस समस्या कि शिकायत ट्वीटर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विजली मंत्री श्रीकांत शर्मा से किया है उन्होने से इस समस्या को संज्ञान मे लिया है।झूठा एसएमएस कर समस्या के हल होने कि जानकारी देकर विद्युत विभाग खुद उदासीन नज़र आ रहा है।भाजपा नेता अरूण शुक्ल ने बताया गॉव मे लाइट न आने से मोबाईल तक नहीँ चार्ज हो पा रहे आटा चक्की मे गेहूँ पिसने को जमा है किसानो को ग्रामीणो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जबकि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कान मे जू नहीँ रेग रहा है।
    नई सोच। आलोक कुमार