Showing posts with label #malwan. Show all posts
Showing posts with label #malwan. Show all posts

Wednesday, February 20, 2019

मिड-डे मील के बर्तनों में भविष्य धो रहे बच्चे

स्कूल के बच्चे बने मजदूर,सर्दी मे धो रहे बर्तन
   
स्कूल परिसर मे लगे हैण्डपम्प मे बर्तन धोते बच्चे

    आलोक गौड
  फतेहपुर। बच्चो की सेहत में इजाफा करने के मद्देनजर प्राइमरी  स्कूलों में मिड-डे मील दिया जाता है लेकिन इसी मिड-डे मील के बर्तन धोने में उनकी शिक्षा की सेहत बिगड़ती जा रही है।मलवा विकास खण्ड के ग्राम नूरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में बुधवार को बच्चे कक्षा में पढ़ाई करने की बजाय मिड-डे मील के भोजन रखने वाले बर्तन धोते नजर आए।कहने को यह काम स्कूल में पदस्थ भोजन बनाने वाले लोगों का है,लेकिन इसे बच्चों से कराया जा रहा है।इस स्कूल में इस तरह की गतिविधि पर आज तक किसी विभागीय अफसर की नजर नहीं पड़ी।जबकिं ग्राम के लोगों का कहना है कि हर दिन यह नजारा उन्हें ऐसे ही देखने को मिलता है।इस प्राथमिक विद्यालय मे कुल49बच्चे कक्षा एक से पाच तक रजिस्टर्ड है जिसमे बुधवार को 17बच्चे उपस्थित रहे।मिडडे मील मीनू मे तहरी परोसा गया।बच्चे खाने से पहले बर्तन धोया और फिर खाया।इस स्कूल की स्थिति बद से बदतर है। स्कूल में देश का भविष्य बर्तन धोने मे मस्त था वहीं शिक्षिकाये आराम फरमा रहे थी।न किसी को किसी अधिकारियों की परवाह न किसी का डर हर दिन की तरह बच्चों ने पहले बर्तन धोए और बाद में मध्यान्ह भोजन का आनंद लिया।जब प्रधानाध्य्पिका किरन से बात किया तो उन्होने बताया रसोइया नही धोती है तो बच्चे स्वयं धोते है।रसोइया कुशमा,और आशा ने कहा की इसमे क्या बुराई है बच्चे अपने खाने के बर्तन तो धो ही सकते है।जबकी शाशन ने यह व्यवस्था किया है की बच्चे बर्तन नही धुलेगे। फिलहाल समय के गर्त हुए इस घटनाक्रम पर एक ही स्लोगन लिखा जा सकता है कि बर्तन धोने स्कूल चले हम....।वहीं इस मामले में मलवा बीआरसी अनीता शाह का कहना है कि आपके द्वारा उक्त मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है मामले की जाँच करवाकर दोषी पाया जाने पर कार्यवाही की जायेगी ।

Saturday, July 7, 2018

जलाला नहर कोठी विरान कब बहुरेगे दिन


जलाला गांव स्थित नहर कोठी।
फतेहपुर। ब्रिटिश हुकूमत मे गुलजार रहने वाले मलवॉ विकास खंड के जलाला गॉव मे बनी नहर कोठी आज भूत बंगला बन गई है। खंडहर मे तब्दील जलाला नहर कोठी आज विरान पड़ी है जिसकी एक एक ईंट गायब हो रही है।खिडकिया दरवाज़े वर्षो पहले ही अराजकतत्व उखाड़ ले गये थे। ब्रिटिश शासन काल मे बनी नहर कोठी मे जिले के बड़े ओहददेदार आकर सप्ताह भर ठहरते थे और नहर कुलाबो से खेतो तक पानी पहुँचाने कि रणनीति बनाते थे किन्तु अब यह कोठी भूत बंगला बन कर रह गई है।ग्रामीण बताते है नहर इस कोठी के आसपास आम, जामुन, नीम, खिन्नी, आवले के दो दर्जन से अधिक पेड़ थे जो धीरे-धीरे ग़ायब से हो गये। गॉव के बुजुर्ग बडकू साहू, रामनारायण, सुखदेव सिंह आदि बताते है इस कोठी से घोडो कि टाप कि आवाज़ दूर तक सुनाई देती थी कोई भी ग्रामीण ऐसे कोठी मे जाने कि हिमाकत नहीँ करता था। बेलदार ही कोठी मे जाते थे। कोठी मे तारघर और घोडो के अस्तबल भी बने थे जहॉ घोडो को रखा जाता था।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने बताया कि जलाला नहर कोठी ब्रिटिश हुकूमत मे बनी ऐतिहासिक धरोहर है और कि युवा पीढ़ी इन तमाम जानकारियो से परिचित हो इसके लिए इन्हे संरक्षित किये जाने कि आवश्यकता है।आलोक गौड का कहना है नहर कोठी कि ज़मीन मे यदि वृक्षारोपण कर अधिक छायादार फलदार पौध लगा संरक्षित किया जाये तो कोठी फिर से गुलजार और हरी भरी हो सकती है।
    नयी सोच समाचार फतेहपुर/शिवम तिवारी आलोक गौड कि रिपोर्ट

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

                    स्वच्छता रथ टीम
फतेहपुर। विकाशखण्ड मलवां में गुरुवार को स्वच्छता संकल्प रथ को ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह गौतम ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।इस मौके में बीडीओ प्रतिमा वर्मा,एडीओ संजय श्रीवास्तव रहे।उसके बाद स्वच्छता संकल्प रथ ग्रामपंचायत अभयपुर पहुची जहां पर विकाशखण्ड मलवां के खंडप्रेरक जितेंद्र पांडेय और प्रभात श्रीवास्तव ने लोगों को खुले में शौंच न करने का संकल्प दिलाया।साथ मे स्वछताग्राही टीम के सदस्य नितिन सिंह,करन सिंह,प्रदीप कुमार,प्रतीक कुमार और छाया रही। 
 नयी सोच - आलोक गौड,  सहयोगी -   शिवम तिवारी

Friday, July 6, 2018

बच्चो से पौध लगवा बताया महत्व।

फतेहपुर(चौडगरा)। मलवॉ विकास खंड के वाणी इण्टरनेशनल एकेडमी अलीपुर मे शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया।स्कूल परिसर मे बच्चो द्वारा विभिन्न पौधे लगवाये गये और उन्हे पौधो को संरक्षित करने के लिए ज़रूरी बाते बताई गयी।प्रधानाचार्या सरिता सिंह चौहान ने बच्चो संग पोस्टर कि तख्तिया लेकर जागरूकता रैली निकाली जिसमे अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अपील किया गया।दीपकुमार सिंह पंकज यादव सोनी तिवारी शलिमा श्रीवास्तव निष्ठा शर्मा श्रद्धा भदौरिया नेहा सिंह गरिमा सिंह आदि रहे।
          ✏️नयी सोच। आलोक गौड

ट्रान्सफार्मर फूका,बिद्युत मंत्री से शिकायत/


विद्युत समस्या
फतेहपुर। मलवॉ विकास खंड के रावतपुर गॉव मे लगा 63केवीए का ट्रान्सफार्मर दो जुलाई से फुका पड़ा है गॉव मे विद्युत उपकेन्द्र चौडगरा के आशापुर फीडर से बिजली सप्लाई होती है।जिससे ग्रामीणो किसानो को धान रोपाई मे खाँसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गॉव मे लगे समर्सिबल पम्प ठप्प पड़े है जिससे पेयजल कि समस्या उत्पन्न हो गई है वही लाइट न आने से गॉव मे लगी आटा चक्की मे कुंतलो गेहू पिसने के लिए डम्प है।इसकी शिकायत भाजपा नेता देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने आनलाईन किया था जिस पर उन्हे  शिकायत संख्या PU030718010Z के साथ नीचे हल हो गई है बताया गया।जबकि ट्रान्सफार्मर फुके होने कि शिकायत विद्युत उपकेन्द्र चौडगरा के जेई कल्लू राम यादव और एसडीओ से कि गयी है बावजूद कोई कार्यवाही नहीँ हुई।गॉव के ही प्रभात सिंह ने इस समस्या कि शिकायत ट्वीटर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विजली मंत्री श्रीकांत शर्मा से किया है उन्होने से इस समस्या को संज्ञान मे लिया है।झूठा एसएमएस कर समस्या के हल होने कि जानकारी देकर विद्युत विभाग खुद उदासीन नज़र आ रहा है।भाजपा नेता अरूण शुक्ल ने बताया गॉव मे लाइट न आने से मोबाईल तक नहीँ चार्ज हो पा रहे आटा चक्की मे गेहूँ पिसने को जमा है किसानो को ग्रामीणो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जबकि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कान मे जू नहीँ रेग रहा है।
    नई सोच। आलोक कुमार