Showing posts with label #फतेहपुर. Show all posts
Showing posts with label #फतेहपुर. Show all posts

Sunday, March 24, 2019

युवा विकास समिति ने मनाया होली मिलन

होली मिलन मे पर्यावरण और जल बचाने का सदेश


युवा विकास समिति ने मनाया होली

एक दूसरे को गुलाल से रंग,गले मिल दी बधाई


उडा अमीर गुलाल जमकर की मस्ती


(आलोक गौड -नई सोच)
___________________________
फतेहपुर।युवा विकास समिति के पदाधिकारियो ने रविवार को शहर के तांबेश्वर हाल मे होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।अबीर गुलाल से होली खेलने अौर जल बचाने का संदेश दिया।जिसमे मुख्य अतिथि परिवाहन विभाग के एआरएम मख्खन लाल केशरवानी ने उपस्थित युवाओ को होली की ढेरो बधाई दिया।प्रदेशध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने उन्हे गुलाल का तिलक कर बधाई दिया।युवाओ ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल और मिठाई खिलाकर गले मिल बधाई दिया।मुख्य अतिथि एआरएम ने कहा कि होली समानता और भाईचारे का पर्व है।सभी को मिलकर होली मनाना चाहिए।युवाओ ने तांबेश्वर हाल मे आयोजित होली के कार्यक्रम मे खूब मस्ती किया रंग बिरंगी गुलाल से एक दूसरे को रंग कर मस्ती मे सराबोर रहे।यह देख की कोई कम रंगा है उसे पकड पकड कर रंग लगाया।ग्रुप फोटो को कैमरे मे कैद कर यादो को सन्जोया।प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा अबीर गुलाल की होली ही सबसे अच्छी होली होती है आजकल केमिकल वाले रंग त्वचा को नुकसान के साथ स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालते है और जल की बर्बादी भी होती है हमे संकल्प लेना चाहिए की होली मे मस्ती खूब करेंगे किन्तु पानी बर्बाद नही करेंगे।संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा होली में बुराई,अंहकार और नकारात्मकता को मन में जलाने का संकल्प लें।प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,जिला प्रभारी ऋषि बाजपेई,जिला कोषाध्यक्ष हरिओम,राजन तिवारी,भोलु,श्याममोहन तिवारी,सुशील त्रिवेदी आदी रहे।             

Tuesday, February 26, 2019

खजुहा कस्बे के एतिहासिक तलाबो का जल हो गया प्रदूषित, मुख्यमंत्री पोर्टल मे किया शिकायत

*खजुहा कस्बे के एतिहासिक तलाबो का जल हो रहा प्रदूषित*   
♦♦

○गन्दा पानी जाने से व नियमित साफ सफाई के अभाव मे प्रदूषित हुआ पानी

▪▪▪▪▪▪▪▪▪
○कस्बावासियो मे चिंता,मिट न जाये एतिहासिक तालाबो का अस्तित्व

▪▪▪▪▪▪▪▪▪
आलोक गौड

( *नई सोच समाचार समूह* )
फतेहपुर(नई सोच)।ऐतिहासिक नगरी खजुहा के तालाबों में जहर घुल  रहा है जिससे तालाबों का पानी प्रदूषित होता जा रहा है।जल्द उपाय न किये गये तो पानी जहरीला हो जायेगा।पीले पड़ रहे तालाबो के पानी से लोगों में चिंता बढ़ गई है।जहां ऐतिहासिकता को प्राप्त खजुहा को देश के कोने कोने तक जाना जाता है वही यहा के तालाबों की प्रामाणिकता ऐतिहासिकता को जानने के लिए समय-समय पर लोग आते रहते हैं।प्रदूषित जल से विभिन्न रोगों का खतरा बढ़ गया है।तालाबो का पानी मानव के लिए निरर्थक साबित हो रहा है,वहीं पशुओं के लिए घातक हो सकता है।अब लोग मवेशियो को पानी पिलाने को नही ले जा रहे है।गर्मियो मे मुश्किले बड़ सकती है।
...................
खजुहा के चारों दिशाओं में चार बड़े तालाब है।पूर्व की और औरंगजेब के द्वारा निर्मित बादशाही तालाब,पश्चिम में राड़न तालाब,उत्तर में तुलाराम का तालाब और दक्षिण में रानी सागर तालाब है।जिसमें दक्षिण दिशा वाला रानी सागर तालाब सबसे पुराना है।इन सभी तालाबों का पानी खराब हो रहा है।पीले पानी से काफी लोगों में चिंता बढ़ गई है। ऐतिहासिकता की नजर से देखे जाने वाला कस्बा अपना अस्तित्व है।किंतु समय के साथ उस पर प्रभाव पड़ रहा है।युवा विकास समिति द्वारा इस समस्या की शिकायत तालाबो की सफाई के लिये मुख्यमंत्री से गूहार लगाया है,शिकायत कर ग्राम्य विकास अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण का निवेदन किया है।कहा की एतिहासिक तलाबो का अस्तित्व बचा रहे इसके लिये सार्थक कदम उठाया जाना आवश्यक है।
..............
सरोवरों में दर्पण की तरह भरा हुआ जल न जाने कितने ही सुंदर प्रधान बिम्ब अपने अंदर छिपाए है। जिनकी सीढ़ियों में दर्शनार्थियों के चरण पड़ते ही तालाब अपना भक्त मानते होगे।महाकवि मलिक मोहम्मद जायसी ने लिखा है-"पावा रूप रूप के दर से" यहा के तालाबो को देखने के बाद सार्थक होता रहा है।कस्बे की एतिहासिक्ता के बारे मे गाव के बुजुर्गो से जानकार नई पीढ़ी मे साहस भर उठता है।कस्बे मे न जाने कितने मंदिर बने हैं जो  ऐतिहासिकता को बरकरार रखे हुए।वहीं तालाबों का अस्तित्व मिटने की कगार पर पहुंच रहा है। तालाब का पानी गंदा होता जा रहा है प्रदूषित जल का उपयोग करना घातक हो सकता है। 


____________________________
*ये है एतिहासिक तलाब-*
_____________________________
1.बादशाही तलाब

2.राडन तलाब(पश्चिम मे)

3.तुलाराम तलाब(उत्तर मे)

4.रानी सागर तलाब(दक्षिण मे)
____________________________
_* क्या कहते है कस्बावासी*_        _____________________________

 1)तालाबों का पानी गंदा होने का कारण घरों से निकलने वाला अपशिष्ट पदार्थ कूड़ा,कचरा,गंदा पानी सीधे इन तालाबों में जा रहा है जिससे कस्बे के ऐतिहासिक तालाबों का पानी प्रदूषित हो रहा है साथ ही तालाबों के आसपास मल मूत्र त्याग करने वाले भी से गंदा कर रहे हैं।इस पर रोक लगनी चाहिए तभी पानी साफ रहेगा ।  *-पत्रकार अमरदीप त्रिपाठी*     _____________________________
2)"कस्बा मे चार तलाब है,साढ़े तेरह बीघा मे बना राडन ताला का पानी सबसे अधिक खराब है,ऊपर काई जमी है और पानी पूरा पीला पड़ गया है।तालाब के आसपास गंदगी है।नियमित साफ सफाई हो तो तलाब का पानी गन्दा न हो।           
*-महेंद्र यादव*  ____________________________
3)बहुत समय एतिहासिक तलाबो की संध्या आरती करता आ रहा हू,अराजकत्त्व शाम को हावी रहते है,गंदगी करते है,किसी से यदि कुछ कहा जाये तो झगडे पर आमदा हो जाते है।इसलिए जो स्थिति है जानते हूए भी कोई पहल नही करता है।
*-नारेन्द लाला*
_____________________________
4)कस्बा के तालाबो मे साफ पानी भरने और निकालने का रास्ता हो तो पानी साफ रहे।कहा जाता है इन तालाबो मे रानिया स्नान करती थी आज जानवरो  को तक नही ले जा सकते है गन्दा पानी चिंता का विसय है।तालाबो को साफ कराने के लिये प्रशासन को आगे आना चाहिए जिससे कस्बावासी भी जागरुक होगे।
*-अवधेश वर्मा*                                  ________________________________


♦♦
आलोक गौड/नई सोच

Tuesday, January 29, 2019

गरीबो को कम्बल बाट दी राहत

चौडगरा।फतेहपुर।मगलवार को कस्बे के रामखेलावन चौहान के आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ।इस कार्यक्रम मे बिन्दकी विधायक करण पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हूए।कंबल वितरण कार्यक्रम में 45 गरीब जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए।मुख्य अतिथि विधायक ने कहा इस भीषण ठंड मे असहाय गरीबो को ठंड से निजात दिलाए जाने जैसा और पुण्य का कोई कार्य नहीं हो सकता।भूख से लोगो की जान नहीं जा सकती किन्तु ठंड से जान जाने मे देरी नहीं होती।वर्तमान समय मे चल रही भीषण ठंड मे गरीब असहाय लोगो को कम्बल प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गरीब जरूरतमंद महिलाओं ने कंबल पाकर के प्रसन्न नजर आई चंदा  नूरजहां  नानकी  प्रेमा  आदि तमाम महिलाओं ने उन्होंने विधायक के इस कार्य को सराहना किया दीपक सिंह चौहान विक्रम सिंह भदौरिया रंजित सिंह अरुण शुक्ला शैलेन्द्र सिंह बबलू चंदेल आदि उपस्थित रहे।
कस्बे मे कम्बल बाटते विधायक