Showing posts with label #chaudgra. Show all posts
Showing posts with label #chaudgra. Show all posts

Sunday, June 23, 2019

एक बार फिर बरौनी पाइप लाइन से 5 हजार लीटर डीजल चोरी

बरौनी पाइप लाइन से 5 हजार लीटर डीजल चोरी

●प्रेशर डाउन होने पर हुई जानकारी से मचा हडकंप

●स्थानीय पुलिस के सामने अधिकारीयो ने की पड़ताल

आलोक गौड/नई सोच
(सहयोगी संवाद-चौडगरा)
_________________
फतेहपुर।शनिवार रात बरौनी कानपुर इंडियन आयल पाइप लाइन से बीती रात क्लम्प लगाकर चोरो ने 5से 7हजार लीटर डीजल चोरी किया है।जानकारी पर अधिकारियो मे हडकंप मच गया।घटना स्थल मे पहुच कर तहकीकात किया है।बीती रात बरौनी कानपुर इंडियन ऑयल से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर के पास गेट नम्बर 62 के पास पाइप लाइन के आसपास गहरा गड्ढा खोद कर क्लम्प लगा चोरो ने डीजल चोरी किया।प्रचालन बरौनी कानपुर उपमहाप्रबंधक शेषनारायण ने बताया की पुलिस को जानकारी दिया है।
बरौनी कानपुर डीजल पाइप लाइन हरदौरपुर गांव के समीप 16 मिनट में 5000 से 7000 लीटर अनुमानित डीजल चोरी अज्ञात चोरों ने किया है। कानपुर- इलाहाबाद कंट्रोल रूम में अलार्म बजते विभाग चैकन्ना हुआ। आनन फानन में पहुंचे स्थानीय पुलिस के साथ कानपुर इलाहाबाद बरौनी के विभागीय अधिकारियो ने शुरु किया पड़ताल। मौके में पहुंचकर जांच-पड़ताल की सूचना पर स्वाट टीम फतेहपुर भी पहुंची।जहां बारीकी से जांच पड़ताल करते रहे।जानकारों की मानें तो बीते एक वर्ष पूर्व भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चोरी हो चुकी है। पूर्व में भी हजारों लीटर डीजल चोरी हुई थी जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका।मामले की जानकारी होते ही विभाग के उप महाप्रबंधक कानपुर कार्यालय पनकी से जांचकर्ता अधिकारी के रूप में शेष नारायण पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि 12.48 से 12.56 के बीच 1.10 से 1.17 प्रेशर डाउन हुआ था। प्रेशर डाउन होते ही अलार्म बजने लगे।जिससे कानपुर- इलाहाबाद हेड ऑफिस में मौजूद कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। उप प्रबंधक शेष नारायण ने बताया कि मात्र 16 मिनट में ही अज्ञात चोरों द्वारा 5000 से ज्यादा लीटर डीजल चोरी कर ले गये। इस मामले में दिवाकर श्रीवास्तव इंडियन आयल प्रचलन प्रबंधक की ओर से तहरीर देकर थाना कल्यानपुर पुलिस को  जानकारी दी गई है।मौके पर पुलिस भी रही।

Sunday, March 3, 2019

हजारो भक्तो कि आस्था का केन्द्र है जलाला का बारादुआरी शिवमन्दिर

आलोक गौड/नई सोच फतेहपुर
बारादुआरी शिव मन्दिर की शिवलिंग-नई सोच आलोक गौड

आलोक गौड फतेहपुर
चौडगरा(फतेहपुर)।मलवॉ विकास खंड के जलाला गॉव के पास खजुहा रास्ते मे बारादुआरी शिवमन्दिर हजारो भक्तो कि आस्था का प्रमुख केन्द्र जहॉ भक्त अपनी मुराद पूरी होने पर चढावा चढाते है।महाशिवरात्रि मे यहॉ विशेष पूजा रूद्राभिसेक आदि कार्यक्रम होते है।भक्त दूर दराज से पहुँचकर भगवान शिव को जल चढाते है।पवित्र नदी गंगा का जल लाकर कावडिया भी यहॉ पहुँचते है और बम बम भोले के साथ जल चढाते है।
*निर्मल मन से कि गयी भक्ति से मिलता है फल*
आचार्य पण्डित राजेश अवस्थी ने बताया महाशिवरात्रि शिव भक्ति का दिन है सारे अवगुण त्याग कर सच्चे मन से आराधना करनी चाहिये तभी भक्त कि मनोकामना पूरी होती है।भगवान भाव के भूखे है और उनमे शिव भगवान को बेलपत्र धतूरा पंसद है शिव भगवान जल चढाने पर ही प्रसन्न होते है और भक्त कि इच्छाओ कि पूर्ति करते है।
*प्राचीन कुये का जल दिलाता है रोगो से मुक्ति*
बारादुआरी शिवमन्दिर मे प्राचीन कुआ है जिसमे बारहमास जल भरा रहता है, कहा जाता है कुये का जल मीठा है। निकलने वाले राहगीर यहॉ रूककर कुये के जल का पान करते है और इस जल को गंगा जल कि तरह बोतलो मे भरकर ले जाते है।कहा जाता है कुये के जल से रोगो से मुक्ति मिलती है।त्वचा रोगो मे इस कुये का जल प्रभाव डालता है और नियमित सेवन से रोगी स्वस्थ हो जाता है।

*मनोकामना पूरी होने पर होते है कार्यक्रम*
मन्दिर मे अक्सर भण्डारा रामायण भजन आदि होते रहते है किसी भी भक्त कि मनोकामना जब पूरी हो जाती है तो भक्त यहॉ राहगीरो को प्रसाद बाटते है शिव भगवान पर चढावा चढाते है।भक्त यहॉ मुण्डन संस्कार,छेदन संस्कार भी कराते है।
*जंगल से मन गया रमणीक स्थल*
बरसो पहले यहॉ घना जंगल था लोग यहॉ से निकलने मे डरते थे तब घूमते घूमते संतो का डेरा यहॉ रुका और साफ़ सफ़ाई कि कुछ ही समय मे जंगल मे कुटी बन गयी और लोगो का आना जाना शुरू हो गया भक्तो ने यहॉ मन्दिर बनवा दिया।मन्दिर मे एक तरफ़ संत विष्णु दत्त उर्फ कल्लू बाबा का आश्रम है आने वाले भक्त संत श्री के दर्शन करके ही जाते है।

*बारादुआरी मे है बूढ़ा बेर का विशाल वृक्ष*
मन्दिर कि सुदंरता पेड़ पौधो से है इस मंदिर मे सैकडो फूल के पौधे है आम,अमरूद,जामुन,कटहल के बड़े वृक्ष के साथ मन्दिर के बाहर बैर का विशाल वृक्ष है जिसे देखकर भक्त अनायास ही खिचे चले आते है और अपना समय वृक्ष कि सुंगधित वायु के बीच बैठकर बिताते है वृक्ष कि भी पूजा कि जाते है भक्त कहते है शिव भगवान को बेर पंसद है।
*बच्चो ने सम्भाल रखी है मन्दिर के साफ़ सफ़ाई कि व्यावस्था*
जलाला,अलीपुर गॉव के बच्चे सुबह पहुँचकर मन्दिर कि साफ़ सफ़ाई करते है गॉव के सुधीर,हर्ष गुप्ता,रीसू सैनी मुकेश,अभय सैनी मन्दिर कि साफ़ सफ़ाई कर वहॉ सुगंधित फूल तथा तुलसी कि क्यारी बना पौधे रोपित कर रखे है जो मन्दिर कि सुदंरता को बढाये है।

*आस्थावान रामजानकी पवनसुत के करते है दर्शन*
हवन पूजन के लिए बने कुण्ड के समीप रामजानकी पवनसुत हनुमान कि प्रतिमाये स्थापित है आने वाले भक्त यहॉ पूजा अर्चना करते है।यह मूर्तिया आकर्षण का केद्र है।
*कैसे पहुँचे बारादुआरी मन्दिर*
मन्दिर पहुँचने के लिए जिला मुख्यालय से चौडगरा चौराहे से बकेवर रोड एनएच 46मे पहुर गॉव से खजुहा रोड है एक किलोमीटर मे जलाला गॉव के बाहर मन्दिर है।
रेल द्वारा पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन बिन्दकी रोड है।

Tuesday, February 26, 2019

हस्तलिखित गीता तैयार,कल मुख्यमंत्री को सौप सकते है रूपनारायण

 

______________________________________

आलोक गौड/नई सोच

______________________________________

फतेहपुर(नई सोच)।प्रधानमंत्री मोदी को 2 जनवरी 2018 में 151 मीटर का सुसज्जित बधाई पत्र सौंपने के बाद चर्चा में आए मलवा विकासखंड के दलाबलाखेडा(यादगारपुर)निवासी हाईस्कूल पास रूपनारायण सिंह चौहान इन दिनों हस्तलिखित गीता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने के लिए विधायकों के चक्कर लगा रहे हैं।ताकि उनको समय मिल जाए और उनकी कृति को मुख्यमंत्री को सौंप सके। दिली इच्छा है कि मुख्यमंत्री से मिलकर के वह अपने दो साल की मेहनत को उन्हें समर्पित कर सकें। नई सोच से बात करते हुए रूप नारायण सिंह चौहान ने बताया कि हस्तलिखित गीता 151 मीटर की है।और इसको लिखने में 2वर्ष का समय लगा है,तथा ₹25000 खर्च आया है।गीता को चार्ट पेपर तैयार किया गया है।इसे लिख कर के सजाया भी गया है।तरह-तरह के रंग बिरंगी कलम का उपयोग करके इसे आकर्षक रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सदर विधायक और बिन्दकी विधायक से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री 27 फरवरी को कताई मिल में आ रहे हैं वही उनको हम अपने लिखी हुई गीता को सौंप सके।आपको बताते चले इससे पहले रूपनारायण सिंह चौहान ने 2 जनवरी 2018 में जिले के सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयासों से 151 मीटर लम्बा ₹50000 खर्च वाला बधाई पत्र पीएम को दिल्ली मे सौंपा था।जहां 18 मिनट तक उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात भी किया था। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रूप नारायण सिंह चौहान के हौसले को देख कर के उनकी पीठ थपथपाई थी। रूप नारायण सिंह चौहान मौहार गांव के पास हाइवे किनारे चाय की दुकान चलाते हैं।उसी से वह घर का भरण-पोषण भी करते हैं आर्थिक स्थिति सही नहीं है उनका अभी तक कोई बैंक खाता भी नहीं है।जो कमाते हैं उसी से घर का खर्चा चलता है।

जज्बा रहा तो उनको प्रधानमंत्री से मिला दिया।अब सीधे वह मुख्यमंत्री से मिल पाते।विधायक जी के संपर्क के बाद कल वह मुख्यमंत्री को अपनी यह हस्तलिखित गीता को सौंप सकते हैं ऐसा माना जा रहा है।उनका कहना है हस्तलिखित गीता वह कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौपना चाहते थे समय न मिल पाने के कारण अब वह जिले में कल आ रहे मुख्यमंत्री को कताई मिल के कार्यक्रम में हस्तलिखित गीता सौंपेंगे।नई सोच ग्रुप ने इस खबर को सबसे पहले जनवरी 14को आपको उपलब्ध कराया था।

Wednesday, February 20, 2019

मिड-डे मील के बर्तनों में भविष्य धो रहे बच्चे

स्कूल के बच्चे बने मजदूर,सर्दी मे धो रहे बर्तन
   
स्कूल परिसर मे लगे हैण्डपम्प मे बर्तन धोते बच्चे

    आलोक गौड
  फतेहपुर। बच्चो की सेहत में इजाफा करने के मद्देनजर प्राइमरी  स्कूलों में मिड-डे मील दिया जाता है लेकिन इसी मिड-डे मील के बर्तन धोने में उनकी शिक्षा की सेहत बिगड़ती जा रही है।मलवा विकास खण्ड के ग्राम नूरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में बुधवार को बच्चे कक्षा में पढ़ाई करने की बजाय मिड-डे मील के भोजन रखने वाले बर्तन धोते नजर आए।कहने को यह काम स्कूल में पदस्थ भोजन बनाने वाले लोगों का है,लेकिन इसे बच्चों से कराया जा रहा है।इस स्कूल में इस तरह की गतिविधि पर आज तक किसी विभागीय अफसर की नजर नहीं पड़ी।जबकिं ग्राम के लोगों का कहना है कि हर दिन यह नजारा उन्हें ऐसे ही देखने को मिलता है।इस प्राथमिक विद्यालय मे कुल49बच्चे कक्षा एक से पाच तक रजिस्टर्ड है जिसमे बुधवार को 17बच्चे उपस्थित रहे।मिडडे मील मीनू मे तहरी परोसा गया।बच्चे खाने से पहले बर्तन धोया और फिर खाया।इस स्कूल की स्थिति बद से बदतर है। स्कूल में देश का भविष्य बर्तन धोने मे मस्त था वहीं शिक्षिकाये आराम फरमा रहे थी।न किसी को किसी अधिकारियों की परवाह न किसी का डर हर दिन की तरह बच्चों ने पहले बर्तन धोए और बाद में मध्यान्ह भोजन का आनंद लिया।जब प्रधानाध्य्पिका किरन से बात किया तो उन्होने बताया रसोइया नही धोती है तो बच्चे स्वयं धोते है।रसोइया कुशमा,और आशा ने कहा की इसमे क्या बुराई है बच्चे अपने खाने के बर्तन तो धो ही सकते है।जबकी शाशन ने यह व्यवस्था किया है की बच्चे बर्तन नही धुलेगे। फिलहाल समय के गर्त हुए इस घटनाक्रम पर एक ही स्लोगन लिखा जा सकता है कि बर्तन धोने स्कूल चले हम....।वहीं इस मामले में मलवा बीआरसी अनीता शाह का कहना है कि आपके द्वारा उक्त मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है मामले की जाँच करवाकर दोषी पाया जाने पर कार्यवाही की जायेगी ।

Friday, February 15, 2019

शहीदो की याद मे नम हुई आखे झुके सर,आतंकवाद का पुतला दहन




                               

आलोक गौड फतेहपूर
फतेहपुर।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरे जिले मे आक्रोश दिखा हर तरफ आतंकवाद हमले की निन्दा हुई।आक्रोशीत युवाओ ने कस्बो क्षेत्रो मे पुतला दहन किया।चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार मलवा विकास खण्ड के  मुरादीपुर चौराहे पर आधा सैकड़ा युवकों ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया।साथ ही देश की सरकार से जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग की।गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर शहीद हुए 42 जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।बजरंग दल जिला संयोजक शैलेष सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बर्बाद नही जाने दी जाए।इसका जवाब देश की सरकार को देना होगा।युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा  ने भी इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देकर आतंकवादी हमले का बदला लेने को सरकार से उम्मीद जताई है कहा की देश अब और सर्जिकल स्ट्राइक चाह्ता जिससे ऐसे हमले न हो सके।मुरादीपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी नापाक हरकत करने छोड़ दे।देश का प्रेत्यक नागरिक जवानों के साथ खड़ा है।इस मौके पर राहुल साहू,कुर्बान अहमद,मुख्तार आलम,शाहिल रजा,शाहिद रजा, मोहित गुप्ता, रितेश सिंह, आकाश, जाबिर हुसैन, शबीर हुसैन, सुरेश, रमेश, मुबारक, रुक्सार सहित अन्य लोग रहे।पहुर तिराहे पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। वही आतंकवाद का पुतला दहन करके इस हमले का विरोध जताया गया।समाजसेवी लल्ला ठाकुर के नेतृत्व में आधा सैकड़ा युवाओं ने गांव में आतंकवाद का पुतला घुमा करके उसे जूते चप्पलों से पीट करके आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के बीच आग के हवाले कर दिया समाजसेवी लल्ला ठाकुर ने कहा यह हमला कायरता पूर्ण है आज पूरा देश इस हमले से दुखी है,जहां जरूरत होगी वहां हम सीमाओं पर लड़ने को तैयार हैं। हमारे जवान शहीद हुए हैं इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए किसी ने भाई को या किसी ने बेटा खोया किसी ने पति खोया है हर कोई गमगीन है। ऐसे माहौल में हम सभी को एकजुटता दिखानी होगी।युवा विकास समिति के जीतेन्द्र सिंह,भोलू अवस्थी,राजन तिवारी,मनीष बाजपाई,नीरज आदि तमाम लोग रहे।पुलवामा  में शहीद हुए CRPF के जवानों की शहादत पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल राज द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में 02 मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गयी।आतंकवादी हमले मे शहीद वीरो को जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के नेतृव में सभी पुलिस कर्मियों ने दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।शहर के पटेल नगर चौराहे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ की बस पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद आतंकवाद का पुतला दहन करके पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिनमें दो दर्जन से अधिक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।पुलवामा शहीदो की याद में जोनिहा कस्बा में शोकसभा मे दो मिनट का मौन रखा गया।आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।जिसमे नरेंद्र देव मिश्रा,ओमदेव बाजपेयी,दिनेश जी,सुरेन्द्र जी,राजेन्द्र जी अशोक जी रमन जी, काजू महेंद्र जी सुशील आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने इस कायरतापूर्ण हमले को आतंकवाद के बुरे दिन आने की बात कही।उन्होने कहा पूरा विश्व आज इस हमले मे भारत के साथ खडा है अब जवाब दिया जाना आवश्यक नही अनिवार्य है।अब आतकवाद का खत्मा होना चाहिए।खजुहा कस्बे के रामजानकी पंचायती ठाकुरद्वारा मे शहीदो को नमन किया गया।पत्रकार अमरदीप त्रिपाठी ने कहा आज पूरा देश दुखी है इस हमले का जवाब देना होगा। देवकुमार मिश्रा,रामधनी यादव,हसनू शुक्ला,आशीष यादव,सुधांशु उत्तम एव कस्बे के व्यापारी आदि रहे। अमौली,जहानाबाद,खागा बिन्दकी मे भी शहीदो को श्रद्धाजली देकर मौन रखा गया।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानो की गाडी में विस्फोट करने से शहीद हुए जवानो के लिए पूरे देश की जनता में आक्रोश है। वहीँ जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दाल के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान के पुतले में आग लगाते ही जूतों से मारकर मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध किया। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग किया है की जो अपने देश में मिसाइलें है उनका प्रदर्शन किया जाता है अब प्रदर्शन करने का समय नहीं है उन शस्त्रों से पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दे।
मांग की है कि शहीद हुए सेना के जवानो का बदला लें क्योकि दिन प्रतिदिन पाकिस्तान के सह पर आतंकवादियों द्वारा नापाक हरकत की जा रही हैं जिससे देश का लाल शहीद हो रहा हैं।जिले के बिंदकी तहसील में पूर्व सैनिको ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजली दिया।नाराज भूतपूर्व सैनिक उत्थान कल्याण समिति द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूकते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।पूर्व सैनिक उत्थान कल्याण समिति द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, इसके पहले पूर्व सैनिकों ने एक बैठक कर पुलवामा हमले में शहीद हुए अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों तथा नाराज आम जनता ने पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री के ऊपर जमकर भड़ास निकाली और कहा अब समय आ गया है कि पाकिस्तान से सीधे निपटना चाहिए।
वहीँ विद्याभूसण तिवारी  अपनी सेना की ड्रेस मे आये और कहा की पाकिस्तान द्वारा जिस तरह से सेना के जवानो की गाड़ियों में विस्फोट किया है जिसमे शहीद हुए जवानो का बदला सरकार को लेना चाहिए नहीं तो अभी भी रिटायर्ड जवानो के अंदर पाकिस्तानी सेना को जवाब देने की क्षमता है।भारत सरकार रिटायर्ड जवानो को छूट देकर देखे, वहीँ इस हमले के बाद युवाओ में भी  आक्रोश है।वकील और ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सेना की गाड़ी पर विस्फोट कर जवानो को शहीद कर  देने से नाराज वकीलों ने भारत सरकार से मांग किया  की सरकार पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दे इस तरह से सेना के शहीद जवानो का बलिदान व्यर्थ ना जाए।वहीँ मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर  शहीद हुए जवानो की आत्मा को शांति प्रदान  दुआ मांगा।पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जवाब देने के लिए भारत सरकार से मांग किया है, वहीँ ग्रामीणों ने भी पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए कहा की सीमा पर रक्षा करने वाले जवानो के लिए देश का ग्रामीण लड़ने के लिए तैयार शहीद हुए जवानो का बदला ले भारत सरकार।बिन्दकी नगर के गांधी चौराहे में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों से युवाओं में आक्रोश दिखा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत ओमर कार्यालय प्रमुख सत्यम अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह नगर अध्यक्ष रोहित कश्यप मण्डल उपाध्यक्ष पूरन सिंह महामंत्री ब्रजेश मिश्रा अतुल द्विवेदी महामंत्री सौरभ बाजपेई उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता शशांक ओमर आदेश ओमर मंत्री अभिषेक तिवारी विष्णु द्विवेदी शिवांशु लोहिया कंचन सिंह मो वारिस दिलशाद अली अमित शर्मा गोलू विश्वकर्मा अंकित विश्वकर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पटेल नगर चौराहे में 2:00 बजे भाजपा युवा मोर्चा ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 44 जवानों की शहादत में आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला फूंका।पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा की जवानों की शहादत का इतना आक्रोश है कि बचपन की एक कविता याद आती है
मां मुझे बंदूक मंगा दो मैं भी लड़ने जाऊंगा,सीमा पर आया है दुश्मन, दुश्मन को मार भगाऊंगा....
 युवाओं में इतना आक्रोश है कि बस बंदूक देने की जरूरत है युवा सीमा पर आतंकवाद के साथ साथ पाकिस्तान का भी सफाया करने का काम करेंगे।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह गौरव अग्रहरी जिला महामंत्री सावन गुप्ता उत्कर्ष श्रीवास्तव जिला मंत्री आशीष तिवारी जिला मीडिया प्रमुख विवेक दुबे जिला कार्यसमिति सदस्य उदय प्रताप सिंह शानू सिंह कंचन सिंह अमित सिंह सेंगर सौरभ बाजपेई अनुभव शुक्ला शिवम तिवारी देवदत्त मिश्रा विशिष्ट दीक्षित वरुण तिवारी दीपक वाल्मीकि  वीरेंद्र मिश्रा सहित आधा सैकड़ा से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।हर तरफ आतकी हमले की निदा हो रही है,क्या बच्चे क्या बूढे हर कोई इस हमले के बाद आतंकवाद का खात्मा चाह रहा है।खजुहा कस्बे मे शुक्रवार शाम राम जानकी पंचायतीठाकुर द्वारा मन्दिर में कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में  शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया।आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये।कायरता पूर्ण हरकत करने वालो की निंदा किया।इस दौरान लोगो की आखो मे आसू झलक पडे।देव कुमार मिश्रा,राम जी पाण्डेय,अर्जुन तिवारी,आदी रहे।पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी और गुस्सा है।इसकी प्रतिक्रिया भी घटना की जानकारी मिलने के साथ ही आ रही है।लोगों ने अपनी -अपनी तरह से गुस्से का इजहार किया है।शुक्रवार शाम चौडगरा कस्बे मे एकत्रित विभिन्न समाजिक,राजनितिक,व्यापारिक सगठन के लोगो ने आतकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे कार्यकर्ता एक्टर हुए और  आतंकवाद का पुतला चौराहे के चारों ओर घुमा कर के जूते चप्पलों से पीठ करके आप के हवाले कर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे बाजी किया लालू सिंह गौर के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक संगठन के लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुए हमले का जवाब देने के लिए सरकार से गुहार लगाया वहीं कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान लालू सिंह गौर ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाए और हमला करने वालों की गर्दन काट दी जाए,ताकी वह ऐसे हमले करने की जुर्रत न कर सके।इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह बब्लू, महेंद्र सिंह,अनूप सिंह,लरिकउ कश्यप,नन्हू सिंह, प्रधान सूरज पाल यादव,अरूण शुक्ला ,दीपू भदौरिया आदि एक सैकड़ा लोग रहे।आतंकियों द्वारा बस पर विस्फोटक के जरिये हमला कर सीआरपीएफ जवानों को शहीद करने पर हर तरफ आक्रोश देखने को मिल रहा है शहीदों की शहादत को याद कर हर किसी की आंखें नम होती जा रही हैं 44 जवानों के शहादत को भारतीय नागरिक कभी भुला नहीं पाएंगे औंग कस्बे मे आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीचन्द्र आर्य के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक लोगों ने फ्लैग मार्च निकाला जबरदस्त आक्रोश और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए औंग कस्बे में घूमे जैसे-जैसे यह मार्च आगे निकलता गया लोग अपनी दुकानों से निकल कर के इस मार्च में शामिल हो गए और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद की आवाज को बुलंद करने लगे जिन्होंने भी इस ओर को देखा उसके दिल में गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की प्रति संवेदना प्रकट होने लगी प्रधानाचार्य श्रीचन्द्र आर्य ने कहा कि आतंकवादीयो के हौसले बढ़ गए हैं अब जवानो की शहादत का बदला लिया जाना चाहिए।

Sunday, February 10, 2019

वसंत ऋतु का आगमन,खेतों में हरियाली


वसंत का आगाज,आम के पेड़ो मे आई बौर 

 आलोक गौड/नई सोच समाचार
फतेहपुर(नई सोच)।उमंग-तरंग,उल्लास और मादकता की आहट दिलों में नया एहसास भरने लगी है।ढोल-झांझ के साथ फाग गाने के लिए टोलियां भी तैयार हो रही हैं।फागुनी बयार के बीच फाग के बोल वसंत पंचमी से गूंजने लगे।घरों में फागों पर लय-ताल का जुनून देखने मिलता है।माघ शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाले वसंत पंचमी के आते ही मौसम ने अपना रूख बदलना भी शुरू कर दिया है।चारों ओर का मौसम हरा-भरा हो गया है।जिधर देखिए हरियाली ही हरियाली है।खेतों में खिले सरसों के फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं।वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार को मंदिर व कुछ स्कूलों में माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना भी की गई।वसंत ऋतु के शुरू होते ही मौसम ने भी करवट लेना शुरू हो गया है।ठंड व धुंध का मौसम अब बदलने लगा है।माघ के महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के आते ही मौसम सुहाना हो गया है।वसंत ऋतु की शुरूआत के पहले दिन रविवार को मौसम सुहाना रहा।खिली धूप के साथ हुई दिन की शुरूआत लोगों को इसका अहसास दिला दिया।बसंत पंचमी के दिन लोग सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे।जिले के विभिन्न मंदिरों में लोग गाजे बाजे के साथ बच्चों का मुंडन कराते रहे।सुबह से ही लोग अपने परिजनों के साथ मंदिर में पहुंचते रहे।वसंत पंचमी के अवसर पर जिले के कुछ स्कूलों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।इसमें स्कूली बच्चों ने विधि विधान से ज्ञानदाइनी देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।वसंत के मौसम की शुरूआत असर मौसम के साथ-साथ खेतों में भी खूब दिखा।खेत में सरसों की पौधे में खिले पुष्प लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे।आम के पेड़ में बौर लग आई है।वसंत की शुरूआत के साथ ही ठंड के मौसम में जाने की शुरूआत भी हो गई है और गर्मी के मौसम के आने की आहट भी सुनाई पड़ने लगी है।बसंत आगाज से आम मे लगी बौर अच्छी पैदावार की ओर इशारा कर रही है।फूलो की सुगंध का आनन्द भौरो ने लेना प्रारभ कर दिया है।वातावरण मे मीठी मीठी सुगंध फैलने से जड़ चेतन मे नववर्ष का संचार दिखाई पड़ रहा है।पुरानी कहावत है आधे माघे,कम्बल काधे..यही हाल प्रकृती का भी हो गया है।पेड पुराने पत्ते त्याग कर नए पत्ते धारण कर रहे है।महौल बासन्तिक हो गया है।वातावरण मे मस्ती छाने लगी है।शीतल मन्द सुगंधित वायू का प्रवाह लोगो को आनन्द से सराबोर कर रहा है।

नई सोच-आलोक गौड

https://youtu.be/K2KBIiqe7l8